8 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के आरोपी को फांसी की सजा, 32 दिन में आया फैसला, 40 लोगों ने दी गवाही

Published : Jul 11, 2019, 02:11 PM IST
8 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के आरोपी को फांसी की सजा, 32 दिन में आया फैसला, 40 लोगों ने दी गवाही

सार

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 8 जून को हुई थी घटना। बच्ची सामान लेने किराने की दुकान पर गई थी। आरोपी विष्णु बामोरे ने बच्ची को किडनैप करके रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी।  

भोपाल। मासूम बच्ची का किडनैप करके रेप और फिर मर्डर करने वाले शैतान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला 32 दिनों के अंदर आया। घटना 8 जून को कमला नगर क्षेत्र में हुई थी। बच्ची सामान लेने किराने की दुकान पर गई थी। तभी आरोपी विष्णु बामोरे उसे उठा ले गया था। अगले दिन बच्ची की लाश बस्ती के नाले में मिली थी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने विष्णु को खंडवा से गिरफ़्तार किया था। 17 जून को उसके खिलाफ कोर्ट में 108 पेज का चालान पेश किया गया था। 19 जून को आरोप तय हुए थे। पुलिस ने कुल 40 लोगों को गवाह बनाया था।

कोर्ट ने विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या की धाराओं में दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, तो सजा सुनकर वह रोने लगा था। उसने खुद जज से अपने लिए फांसी मांगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Bhopal: भोपाल-इंदौर में गर्मी! ग्वालियर समेत MP के इन शहरों में बारिश का अलर्ट
गुड़ी पड़वा पर CM मोहन यादव ने किया इंदौर से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू, 2500 करोड़ से जल संरक्षण कार्य