15 दिन की फ्रेंडशिप प्यार में बदली और 16वें दिन शादी भी हो गई, फिर आया ऐसा ट्विस्ट...पति पहुंच गया जेल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली लव स्टोरी सामने आई है। जहां एक लड़का-लड़की की 15 दिन की फ्रेंडशिप प्यार में बदली और 16वें दिन दोनों ने शादी रचा ली। 20 दिन में दोनों अलग अलग हो गए, इतना ही नहीं अब पति जेल भी चला गया।

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2022 10:08 AM IST / Updated: Jul 30 2022, 04:08 PM IST

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). झट मंगनी पट विवाह...वाली कहावत तो अक्सर हमें कई बार सुनने को मिलती है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां ग्वालियर के लड़के की पंजाब की रहने वाली लड़की से 15 दिन पहले मुलाकात हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। फिर उनके बीच प्यार हो गया, इतना ही नहीं दोनों ने 16वें दिन दोनों ने शादी कर ली। लेकिन फिर 4 दिन ससुराल में रहने के बाद दुल्हन मायके लौट आई और अलग होने का फैसला कर लिया। साथ ही पति और सास के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करा दिया। वहीं एक दूसरे मामले में लड़का जेल चला गया।

 20 दिन ससुराल में रहकर पंजाब लौट गई दुल्हन
दरअसल, ग्वालियर के युवक और पंजाब की युवती एक साल पहले दिल्ली में एक मैरिज फंक्शन में मिले थे। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बात करने लगे। फिर प्यार और बाद में शादी कर ली। लेकिन जैसे ही लड़की अपने ससुराल ग्वालियर पहुंची तो वह रोज-रोज सास के तानों से परेशान हो गई। करीब 20 दिन ही ससुराल में रहकर वह अपने घर पंजाब लौट गई। यहां आकर उसने उसने पति और सास पर दहेज एक्ट का केस करा दिया। युवकी की शिकायत पर शुक्रवार देर रात पंजाब पुलिस ने ग्वालियर पहुंची और सास को उठाकर पंजाब ले आई। जबकि उसका पति किसी हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

Latest Videos

लड़की ने सुनाई प्यार और अलग होने की कहानी
पीड़ित लड़की पूनम ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले ग्वालियर के रहने वाले गौरव सिंह से वह एक मैरिज फंक्शन में मिली थी। वह एक नशा मुक्ति केंद्र चलाता था। हम दोनों को पसंद करने लगे और परिवार वालों की इजाजत से विवाह कर लिया।  पूनम ने कहा कि मैं जब बहू बनकर ससुराल पहुंची तो गौरव की मां और घरवाले मुझे प्रताड़ित करने लगे। हर वक्त भला-बुरा कहकर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसके बाद मैंने घर लौट आई। वहीं गौरव और उसके परिवार ने पूनम को कई बार फोन लगाया और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं लौटी। अब पंजाब पुलिस ने ग्वालियर पुलिस के साथ दबिश दी और गौरब की मां सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पंजाब ले गई। पुलिस ने बताया कि गौरब और उसकी मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है। 

यह भी पढें-बिहार के इस शख्स ने 22 साल से नहीं नहाया: पत्नी-2 बेटों की मौत पर भी नहीं डाला पानी, जानिए क्यों ली प्रतिज्ञा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri