अमिताभ बच्चन ने MP के इस विधायक के लिए की प्रार्थना, कहा-ईश्वर से दुआ करता हूं आप जल्द ठीक हो जाएं

Published : Nov 09, 2020, 11:20 AM ISTUpdated : Nov 09, 2020, 11:28 AM IST
अमिताभ बच्चन ने MP के इस विधायक के लिए की प्रार्थना, कहा-ईश्वर से दुआ करता हूं आप जल्द ठीक हो जाएं

सार

लक्ष्मण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'लक्ष्मण जी मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। आप कोविड संक्रमित हैं, मैं आपके लिए शुभकामनाएं भेजता हूं। आप जल्दी ही ठीक होकर घर वापस आ जाएं।


भोपाल. कोरोना महामारी के मामले अभी सामने आ रहे हैं, जिसकी गिरफ्त में कई राजनेता आ चुके हैं। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह संक्रमित हो गए हैं। जिनके लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो संदेश भेजा है, जहां वह  विधायक बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

इस कविता की वजह से बिग बी ने विधायक के लिए की प्रार्थना
दरअसल, लक्ष्मण सिंह 2 नवंबर को कोरोना की चपेट में आए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने आज covid test कराया था, पॉजिटिव आया है, जो बंधु मेरे संपर्क में आये हैं,अपना टेस्ट करवा लें। शीघ्र स्वस्थ होकर फिर मिलेंगे। इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह ने लिखा था कि कभी कभी अस्पताल में भर्ती होना भी अच्छा होता है। डॉक्टर शरीर की भाषा पढ़कर, हमें ज्ञान देता है। "शुभचिंतक"कुछ चिंतित होते हैं,कुछ रहते हैं "मौन"। पता भी चल जाता है,कौन "अपना"है और "पराया"कौन?।

अमिताभ बच्चन ने लक्ष्मण सिंह के लिए कही ये बात
लक्ष्मण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'लक्ष्मण जी मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। आपने जो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में कविता सुनी थी।  'वापस आना ही पड़ता है।' इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मुझे रुबीना ने बताया कि आप कोविड संक्रमित हैं और अस्पताल में हैं। मैं आपके लिए शुभकामनाएं भेजता हूं। आप जल्दी ही ठीक होकर घर वापस आ जाएं, ऐसी में ईश्वर से कामना करता हूं।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने अमिताभ का किया धन्यवाद
बेहतर स्वास्थ्य की कामना की प्रार्थना पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने बिग बी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि धन्यवाद,अमितजी आपकी प्रार्थना से लाखों मरीज ठीक हुए हैं,मैं भी अवश्य ठीक हो जाऊंगा।आप सब भी स्वस्थ रहें,यही प्रभु से कामना है।

लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं रुबीना
बता दें कि रुबीना दिग्विजय सिंह के भाई और लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने अमिताभ को उनके कोरोना पॉजिटिव होन की जानकारी दी थी। लक्ष्मण सिंह फिलहाल मध्य प्रदेश की  चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज