अमिताभ बच्चन ने MP के इस विधायक के लिए की प्रार्थना, कहा-ईश्वर से दुआ करता हूं आप जल्द ठीक हो जाएं

लक्ष्मण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'लक्ष्मण जी मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। आप कोविड संक्रमित हैं, मैं आपके लिए शुभकामनाएं भेजता हूं। आप जल्दी ही ठीक होकर घर वापस आ जाएं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 5:50 AM IST / Updated: Nov 09 2020, 11:28 AM IST


भोपाल. कोरोना महामारी के मामले अभी सामने आ रहे हैं, जिसकी गिरफ्त में कई राजनेता आ चुके हैं। अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह संक्रमित हो गए हैं। जिनके लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो संदेश भेजा है, जहां वह  विधायक बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

इस कविता की वजह से बिग बी ने विधायक के लिए की प्रार्थना
दरअसल, लक्ष्मण सिंह 2 नवंबर को कोरोना की चपेट में आए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने आज covid test कराया था, पॉजिटिव आया है, जो बंधु मेरे संपर्क में आये हैं,अपना टेस्ट करवा लें। शीघ्र स्वस्थ होकर फिर मिलेंगे। इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह ने लिखा था कि कभी कभी अस्पताल में भर्ती होना भी अच्छा होता है। डॉक्टर शरीर की भाषा पढ़कर, हमें ज्ञान देता है। "शुभचिंतक"कुछ चिंतित होते हैं,कुछ रहते हैं "मौन"। पता भी चल जाता है,कौन "अपना"है और "पराया"कौन?।

Latest Videos

अमिताभ बच्चन ने लक्ष्मण सिंह के लिए कही ये बात
लक्ष्मण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'लक्ष्मण जी मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं। आपने जो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में कविता सुनी थी।  'वापस आना ही पड़ता है।' इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मुझे रुबीना ने बताया कि आप कोविड संक्रमित हैं और अस्पताल में हैं। मैं आपके लिए शुभकामनाएं भेजता हूं। आप जल्दी ही ठीक होकर घर वापस आ जाएं, ऐसी में ईश्वर से कामना करता हूं।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने अमिताभ का किया धन्यवाद
बेहतर स्वास्थ्य की कामना की प्रार्थना पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने बिग बी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा कि धन्यवाद,अमितजी आपकी प्रार्थना से लाखों मरीज ठीक हुए हैं,मैं भी अवश्य ठीक हो जाऊंगा।आप सब भी स्वस्थ रहें,यही प्रभु से कामना है।

लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं रुबीना
बता दें कि रुबीना दिग्विजय सिंह के भाई और लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने अमिताभ को उनके कोरोना पॉजिटिव होन की जानकारी दी थी। लक्ष्मण सिंह फिलहाल मध्य प्रदेश की  चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Karwa Chauth पर सुहागिनें भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां
Wayanad by elections : Priyanka Gandhi के सामने चुनाव लड़ने वाली Navya Haridas कौन?
वायनाड में प्रियंका तोड़ेंगी राहुल गांधी का रिकॉर्ड? कांग्रेस ने किया बड़ा दावा
हमले से पहले सुरंग में ऐसे छिप रहा था हमास चीफ सिनवार, IDF ने जारी किया एक और वीडियो
लॉरेंस बिश्नोई से माफ़ी क्यों नहीं मांगेंगे सलमान, पिता ने बताई वो वजह