संक्रमण से लड़ते हुए दुनिया से विदा हुआ एक और कोरोना वॉरियर, ड्यूटी के दौरान हुए थे संक्रमित

Published : Jun 09, 2020, 03:15 PM IST
संक्रमण से लड़ते हुए दुनिया से विदा हुआ एक और कोरोना वॉरियर, ड्यूटी के दौरान हुए थे संक्रमित

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक और कोरोना वॉरियर संक्रमण से लड़ते हुए दुनिया से चला गया। मंगलवार को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अजय जोशी का निधन हो गया। वे ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। उन्हें 24 मई को चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार अलसुबह करीब 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 3880 हो चुकी है। यहां 159 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

इंदौर, मध्य प्रदेश. कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाते हुए एक और वॉरियर इस दुनिया से चल बसा। मामला इंदौर का है। मंगलवार को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अजय जोशी का निधन हो गया। वे ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। उन्हें 24 मई को चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार अलसुबह करीब 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 3880 हो चुकी है। यहां 159 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। बता दें कि इससे पहले इंदौर में 4 अन्य डॉक्टर भी संक्रमण से चल बसे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. जोशी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

पिछले ढाई महीने से कोरोना मरीजों की जान बचाने में लगे थे
डॉ. जोशी पिछले ढाई महीने से लीडर बनकर कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाने में लगे थे। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की कोविड को-ऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति ने बताया कि डॉ. जोशी पूरी शिद्दत और जोश से कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में सक्रिय थे। डॉ. जोशी 15 दिन पहले संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। तब से उनका इलाज जारी था। डॉ. जोशी के नेतृत्व में 700 से ज्यादा मरीजों को ठीक होकर घर भेजा जा चुका था। बता दें कि इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3830 हो चुकी है। वहीं, 159 की मौत हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9,228 हो गई है। हालांकि इनमें 6,108 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 399 की मौत हुई है।

सीएम श्री @ChouhanShivraj ने इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के HOD, डॉ. अजय जोशी की मौत पर दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि दी। ड्यूटी के दौरान डॉ. जोशी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। सरकार कर्तव्यपथ पर डटे रहकर प्राण गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों के साथ खड़ी है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा