सेना के जवान ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर लूट को दिया अंजाम, इस एक गलती ने खोल दी पोल, हुआ गिरफ्तार

Published : Mar 31, 2020, 03:57 PM IST
सेना के जवान ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर लूट को दिया अंजाम, इस एक गलती ने खोल दी पोल, हुआ गिरफ्तार

सार

मधोताल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सैन्यकर्मी अमित रायकवार को उसके तीन साथियों के साथ लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा समित रायकवार :24: राकेश बर्मन :21: और 17 वर्षीय एक लड़के के गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर. जबलपुर पुलिस ने शहर के मधोताल इलाके में एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में एक सैन्यकर्मी और एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

लूटते समय एक व्यक्ति ने सेना की वर्दी पहन रखी थी

मधोताल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सैन्यकर्मी अमित रायकवार को उसके तीन साथियों के साथ लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा समित रायकवार :24: राकेश बर्मन :21: और 17 वर्षीय एक लड़के के गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शिकायतकर्ता जयराम साहू के हवाले से बताया कि लूटने वाले लोगों में से एक व्यक्ति ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। इस जानकारी के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सेना का जवान हिसार में पदस्थ है

गुप्ता ने बताया कि सेना के जवान का विवरण जांचने के बाद पता चला है कि वर्तमान में वह हिसार, हरियाणा में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से साहू से लूटा गया हैंडबैग, एक चाकू, लाठियां और दो बाइक बरामद की गयीं हैं। गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को भादवि की धारा 392 :लूट: तथा आर्म्स एक्ट की सम्बद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Metro : किराए से लेकर टाइमिंग तक, कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो..सब जानिए
Chhindwara Newborn Dumped: दिल दहला देने वाली घटना, टॉयलेट में मिला नवजात का शव