मध्यप्रदेश में दसवीं के पेपर में POK को लिखा आजाद कश्मीर, पेपर सेट करने वाला शिक्षक सस्पेंड

Published : Mar 07, 2020, 06:50 PM IST
मध्यप्रदेश में दसवीं के पेपर में POK को लिखा आजाद कश्मीर, पेपर सेट करने वाला शिक्षक सस्पेंड

सार

मध्यप्रदेश में 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्मीर के रूप में लिखे जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेपर बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाई के आदेश दिए हैं। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्मीर के रूप में लिखे जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेपर बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाई के आदेश दिए हैं। इस पेपेर में 2 बार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कश्मीर लिखा गया है। मामला सामने आने के बाद पेपर सेट करने वाले शिक्षक को निलंबत कर दिया गया है।

26 नंबर के सवाल पर हो रहा बवाल
पेपर के 26 नंबर के सवाल में छात्रों से मैप में आजाद कश्मीर को दर्शाने के लिए कहा गया था। इसके अलावा चौथे नंबर के सवाल में भी आजाद कश्मीर को जोड़ी मिलाओ के एक ऑप्शन के रूप में दिया गया था।

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि जैसे ही यह मामला सरकार की जानकारी में आया, वैसे ही जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाई की गई है। 

भाजपा ने कमलनाथ सरकार को घेरा 
भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ दल को इस मामले में घेरा है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधिरंजन चौधरी ने भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कश्मीर कहा था। वामपंथी लोग भी ऐसी ही बातें कहते हैं। भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यह कोई चूक नहीं है, यह राज्य की नीति का हिस्सा है। उन्होंने ना सिर्फ मुख्यमंत्री कमलनाथ से जवाब मांगा बल्कि सोनियां गांधी और राहुल गांधी को भी कठघरे में खड़ा किया।  

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिया गोयल के बीच चर्चा में क्यों आई सोनम रघुवंशी, राजा हत्याकांड में नया ट्विस्ट
Apple Siri Controversy: 'जय श्री राम' पर जवाब नहीं देता, उज्जैन में Apple पर लगे हिंदू-विरोधी होने के आरोप