भिंड के बागेश्वर धाम में कथा के दौरान मची भगदड़, दो महिलाओं में गई एक की जान, बेटे ने लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां मंदिर के गर्भगृह में भीड़भाड़ के चलते सफोकेशन के कारण दो महिलाओं के बेहोश होने  के बाद लोगों के कुचलने से घायल हो गई। जिसमें एक की सही समय में इलाज नहीं मिलने से जान चली गई।

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2022 3:24 PM IST

भिंड (bhind). मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक मंदिर में बागेश्वर धाम महाराज की कथा भीड़भाड़ की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना मंगलवार 15 नवंबर की दोपहर को हुई है। यहां एक हनुमान मंदिर में भीड़ के बीच फंसी दो महिलाओं में से एक की जान चली गई है। कथा दंदरौआ में की गई थी। मृतक महिला की पहचान मुरैना निवासी कृष्णा बंसल (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के बेटे ने वहां की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

धीरेंद्र शास्त्री की चल रही थी कथा, मच गई भगदड़
पुलिस ने जानकारी दी की घटना उस समय हुई जब भीड़ मंगलवार का दिन और हनुमान जी का मंदिर होने के कारण साथ ही वहां जारी बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भक्तों की संख्या ज्यादा हो गई थी। इसी भीड़ में महिला फंस गई और उसका दम घुटने लगा। जिससे वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं उसके परिजन उसे वहां से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नहीं हुए। जब तक उन्होंने उसे बाहर निकाला गया, तब तक पीड़िता की जान चली गई। वहीं इस घटना से एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानकारी दी की कुछ अन्य श्रद्धालुओं को भी मामूली चोटे आई है।

Latest Videos

घटिया व्यवस्था होने के लगाए आरोप
वहीं घटना के बाद मृतक महिला के बेटे ने आरोप लगाया है कि इतना बड़ा कार्यक्रम होने के बाद भी वहां कोई खास व्यवस्था नहीं की गई थी। उसने बताया कि इतने लोगों के आने के बाद भी वहां पर कोई मेडिकल कैंप नहीं लगा था। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां को करीब 1 घंटे तक कोई मेडिकल फेसिलिटी नहीं मिली यदि जल्दी इलाज होता तो शायद जान बच सकती थी। मामले की जानकारी चंबल अंचल के अतिरिक्त महानिदेश राजेश चावला ने देते हुए दो महिलाओं के घायल होने की जानकारी दी जिन्हे मेहगांव उप स्वास्थय मे भर्ती कराया जहां एक की जान जाने की पुष्टि की गई।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला