भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हालत खराब, एक आंख से दिखना हुआ बंद, पोस्टरबाजी के बाद सामने आई बात

Published : May 30, 2020, 05:00 PM ISTUpdated : May 30, 2020, 08:07 PM IST
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हालत खराब, एक आंख से दिखना हुआ बंद, पोस्टरबाजी के बाद सामने आई बात

सार

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर है। वे दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी तबीयत खराब है। सूत्रों के अनुसार उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी आंख से भी कम दिख रहा है। उनके ब्रेन से लेकर रेटीना तक सूजन है और पस पड़ गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों पोस्टरबाजी चल रही है। इसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनके पोस्टर लगवा दिए गए थे। इसमें उन्हें लापता बताया गया।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश में पोस्टरबाजी की राजनीति के बीच भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर एक खबर सामने आई है। उनसे जुड़े सूत्रों के अनुसार, सांसद लंबे समय से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी तबीयत बेहद खराब है। उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी से भी सिर्फ 25 प्रतिशत दिख रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि उनके ब्रेन से लेकर रेटीना तक में सूजन आ गई है और पस पड़ गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों पोस्टरबाजी चल रही है। इसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनके पोस्टर लगवा दिए गए थे। इसमें उन्हें लापता बताया गया।

सांसद ने विपक्ष को कोसा..
सांसद के सूत्रों के अनुसार, उन्हें डॉक्टरों ने बातचीत करने से मना किया है। हालांकि भोपाल में उनके पोस्टर लगाए जाने पर उनके करीबियों ने इसे कांग्रेस की गंदी राजनीति करार दिया। करीबियों ने कहा कि लॉकडाउन में वे भले दिल्ली में हैं, लेकिन उनकी टीम लगातार लोगों के संपर्क में है। कांग्रेस नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं। करीबियों ने कहा कि साध्वी जिस बीमारी से जूझ रही हैं, वो कांग्रेस की सरकारों ने ही दी है।

जानिए क्या है पोस्टरबाजी की राजनीति
मध्य प्रदेश की राजनीति एक विचित्र राह से गुजर रही है..एक-दूसरे को नीचा दिखाने पार्टियां जनप्रतिनिधियों के पोस्टर दीवारों पर चिपका रही हैं, सिंधिया और कमलनाथ के बाद अब इस पोस्टरबाजी में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम भी जोड़ दिया गया है। प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाले इन नेताओं को ढूंढकर लाने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई है। भोपाल में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पोस्टर चिपकाए गए हैं। जब से लॉकडाउन के दौरान एक बार भी सामने नहीं आई हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि कोरोना महामारी में भोपाल की जनता परेशान, सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहां लापता हैं। इन पोस्टरों को लेकर राजनीति गर्मा गई है। यह पोस्टर किसने लगवाए अभी खुलासा नहीं हुआ है।

सिंधिया और कमलनाथ के भी पोस्टर लगवाए गए थे
इससे पहले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे के अलावा छिंदवाड़ा के स्थानीय विधायक के पोस्टर भी लगवाए गए थे। वहीं, ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर भी सामने आए थे। इस मामले में एक भाजपा नेता पर मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि कमलनाथ सरकार को अपदस्थ करने के बाद मप्र में भाजपा ने सरकार तो बना ली, लेकिन अभी पिक्चर बाकी है। विधायकों के इस्तीफे के कारण 24 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होना है। यह राजनीति इसे ही देखकर गर्माई है।
 

किसी ने किया शॉक्ड तो किसी ने रोंगटे खड़े कर दिया...क्लिक करके देखें ऐसे ही वीडियो...

कांच तोड़ चलती कार में कछुआ ने किया अटैक, देखें चौंकाने वाला वीडियो

अपने बेटे को मुसीबत में नहीं देख पाई ये मां, लगा दी जान ताकि बच पाए कलेजा का टुकड़ा

समुद्र किनारे बहती हुई आई 40 फीट के 'दानव' की लाश, हटाने में छूटे पसीने

जन्म के तुरंत बाद मिट्टी में दफनाया जिंदा नवजात, रोने की आवाज से मिली जिंदगी

कोरोना के कारण कोमा में चली गई थी प्रेग्नेंट महिला लेकिन...

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी, यूपी-एमपी में गर्मी! जानिए 10 शहरों का लेटेस्ट वेदर अपडेट
MP CM Mohan Yadav Sidhi Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव का सख्त एक्शन, कलेक्टर और गुना SP हटाए गए, सहकारी बैंक GM भी सस्पेंड