मोहन भागवत के भोपाल पहुंचते ही दिग्विजय सिंह ने ट्ववीट के जरिये उठाया मुद्दा- मंत्रियों की खुफिया जानकारी लें

Published : Jul 21, 2020, 02:19 PM IST
मोहन भागवत के भोपाल पहुंचते ही दिग्विजय सिंह ने ट्ववीट के जरिये उठाया मुद्दा- मंत्रियों की खुफिया जानकारी लें

सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भावगत पांच दिनी प्रवास पर सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां संघ की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक लेंगे। उनके भोपाल पहुंचते ही मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिये कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 5 अगस्त को होने वाले राममंदिर शिलान्यास को लेकर मोदी पर भी सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भागवत को शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रियों की खुफिया रिपोर्ट भी लेनी चाहिए।

भोपाल, मध्य प्रदेश. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पांच दिनी प्रवास पर सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां संघ की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक लेंगे। उनके भोपाल पहुंचते ही मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिये कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 5 अगस्त को होने वाले राममंदिर शिलान्यास को लेकर मोदी पर भी सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भागवत को शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रियों की खुफिया रिपोर्ट भी लेनी चाहिए। बता दें कि मोहन भागवत के साथ सरकार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी भी हैं।

दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल...
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये कहा कि मोहन भागवत को मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की जानकारी लेनी चाहिए। वहीं, बिना विधायक रहे मंत्री बनाना क्या प्रजातंत्रीय व्यवस्था में सही है। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के शिलान्यास में शामिल हो रहे मोदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसमें शंकराचार्यजी को जगह नहीं दी गई। वहीं शिलान्यास की तारीख भी मोदी की सहूलियत से तय की गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balram Krishi Mahotsav: किसान कल्याण वर्ष में बड़ा प्लान, CM मोहन यादव ने किए कई अहम ऐलान
Ujjain News: भगवान जगदीश मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, सिंहस्थ और आंगनबाड़ी पर दिया बड़ा बयान