मध्यप्रदेश में सियासी उथल पुथल के बीच भोपाल के DGP का तबादला, विवेक जौहरी को मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उथल पुथल के बीच भोपाल के DGP वीके सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह 1984 बैच के IPS अधिकारी विवेक जौहरी को भोपाल के DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 7:50 PM IST / Updated: Mar 06 2020, 01:22 AM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उथल पुथल के बीच भोपाल के DGP वीके सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह 1984 बैच के IPS अधिकारी विवेक जौहरी को भोपाल के DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौहरी अब तक बीएसएप के डीजी के तौर पर काम कर रहे थे। वीके सिंह को खेल और युवक कल्याण संचालक बनाया गया है। जौहरी के पदभार ग्रहण करने तक साइबर सेल के पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार भोपाल डीजी का कार्यभार संभालेंगे। 

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद भी लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए थे और भाजपा ने प्रदेश की सरकार को तबादला सरकार के नाम से भी संबोधित किया था। एक बार फिर जब राज्य में सरकार के संकट में होने की खबरें आ रही हैं, तब प्रदेश की राजधानी के DGP का तबादला किया गया है।  

Latest Videos

कांग्रेस के 4 विधायक लापता 
कांग्रेस सरकार के 4 विधायक कई दिनों से लापता हैं। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा द्वारा कथित तौर पर प्रदेश के चार विधायकों को बैंगलुरु ले जाया गया है। खबरों के अनुसार इसमें डंग भी शामिल हैं। इस विधायक के इस्तीफे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया पर वायरल डंग के इस्तीफे की प्रति पांच मार्च की है और यह विधानसभा अध्यक्ष को सम्बोधित है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष के नेता सरकार गिराने की धमकी देते रहे हैं। इसके बाद अब कांग्रेस के 4 विधायक लापता हुए हैं और इनमें से एक विधायक का इस्तीफा भी सामने आ चुका है। निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा के अनुसार कांग्रेस के 3 विधायक और इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार पर संकट आ सकता है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान