पीठ दर्द होने पर महिला ने मायके से मां को बुलाया, बौखलाए पति ने WhatsApp कॉल करके जिंदगी को नर्क बना दिया...

Published : Aug 21, 2020, 12:33 PM ISTUpdated : Aug 21, 2020, 02:30 PM IST
पीठ दर्द होने पर महिला ने मायके से मां को बुलाया, बौखलाए पति ने WhatsApp कॉल करके जिंदगी को नर्क बना दिया...

सार

सास के घर आने से गुस्साए एक शख्स ने शादी के 19 साल बाद अपनी बीवी को ट्रिपल तलाक दे दिया। जबकि ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बन चुका है। 42 साल की महिला का भोपाल में मायका है। शौहर बेंगलुरु के किसी होटल में मैनेजर है। आरोप है कि उसने 25 लाख रुपए का दहेज भी मांगा। दम्पती के  8 और 5 साल के दो बेटे हैं। उन्हें पाने महिला ने शौहर को वीडियो भेजा और खूब रोई। भोपाल में ट्रिपल तलाक के खिलाफ यह पहला केस है।

भोपाल, मध्य  प्रदेश.  ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भोपाल में पहला केस दर्ज हुआ है। 42 साल की पीड़िता ने कोहेफिजा थाने में जाकर अपने शौहर के खिलाफ WhatsApp कॉल के जरिये तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई है। NRI महिला का मायका भोपाल में है। आरोप है कि उसके पति ने 25 लाख रुपए के दहेज की मांगी की। इसके बाद गुस्से में आकर 12 जून को उसे तलाक दे दिया। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने शौहर को वीडियो कॉल के जरिये बच्चे सौंपने की गुहार लगाई, लेकिन वो नहीं पिघला। दम्पती के रिश्ते में यह दरार 2005 के बाद आई। महिला ने बेटे को जन्म दिया था। तब देखभाल के लिए अपनी मां को बेंगलुरु बुलाया था। शौहर इससे नाराज था। उसने इसी बात को मुद्दा बनाया।

वीडियो कॉल पर खूब रोई पत्नी...
महिला ने बताया कि उसका पति बेंगलुरू के एक होटल में मैनेजर है। सीएसपी नागेंद्र भटैरिया ने बताया कि पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फैज आलम अंसारी को गिरफ्तार करने बेंगलुरू एक टीम भेजी जा रही है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी। शादी के बाद वे सिंगापुर चले गए। वहां करीब 5 साल रहने के बाद मलेशिया शिफ्ट हो गए। यहां उनके बेटे का जन्म हुआ। महिला ने बताया कि 2012 में परिवार बेंगलुरु आ गए। यहां 2015 में छोटे बेटे का जन्म हुआ। इस दौरान पीठ में दर्द होने पर उसने अपनी मां को बेंगलुरु बुला लिया। शौहर तब से नाराज थे। अब 10 जून की रात उसे घर से निकाल दिया। जब वो भोपाल पहुंची, तो WhatsApp कॉल पर तलाक बोल दिया। महिला ने कहा कि उसने पति को वीडियो भेजकर अपने बच्चों के वापस करने की गुहार लगाई, लेकिन वो नहीं पिघले। आगे पढ़ें..लवमैरिज के बाद प्रेमी ने उसके संग कैसा सुलूक किया, प्रेमिका ने वीडियो में बयां की अपनी दर्दभरी कहानी


धर्म छुपाकर प्रेम विवाह..

ग्वालियर. धर्म छुपाकर एक युवती के साथ प्रेम-संबंध बनाने और फिर उसे भागकर कश्मीर ले जाकर प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया था। इसमें वो अपनी आपबीती बता रही है। यह वीडियो एक कांग्रेस नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को टैग किया था। प्रेमिका का आरोप है कि उसे करीब 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। स्थानीय प्रशासन ने उसकी कोई मदद नहीं। अब यहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहचान छुपाकर किया प्रेम
युवती ग्वालियर की रहने वाली है। वो कुछ दिन पहले ही प्रेमी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची है। युवती वीडियो में कहते सुनी जा सकती है कि कैसे उसके साथ गलत किया गया। पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो आया। इसके बाद जांच शुरू की गई है। युवती ने कहा कि उसके प्रेमी ने अपनी पहचान छुपाई थी। उसका असली नाम शौकत अली खान है। उसने युवती का पैसा लूटा। उसे 6 महीने तक जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट में कैद करके रखा। उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर मारापीटा।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अंकल ने क्यों नहीं पहना Helmet ? वजह वायरल-पुलिस की अपील सुन कंपनी ने दिया ऑफर
जिस मंदिर के गर्भगृह में एंट्री है बैन, विधायक के बेटे ने वहां की 'दूसरी' शादी