मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में जा गिरी, 7 लोगों की मौके पर ही मौत, कई गंभीर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एक बारितयों से भरी बोलेरो कुएं में जा गिरी। गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस भीषण हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2022 5:14 AM IST / Updated: Jun 16 2022, 11:01 AM IST

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बारितयों से भरी बोलेरो कुएं में जा गिरी। गाड़ी में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी बताया जा रहा है। वहीं इस भीषण हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को गाड़ी से निकालकर  पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

तेज रफ्तार और अधेंरा बना हादसे की वजह
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट गुरवार तड़के मोहखेड़ थाना इलाके के कोडामऊ के पास हुआ है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह बारात पास के ही गांव भाजीपानी गई हुई थी, ड्राइवर कार को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। अंधेरा होने के चलते गाड़ी से उसने कंट्रोल खो दिया और सड़क किनारे बने एक कुएं में बोलेरो जा गिरी। स्थानीयों लोगों ने जब गाड़ी को कुएं में गिरा देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाली।

Latest Videos

भीषण एक्सीडेंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर गहरा दुख जातते हुए लिखा-छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में 7 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

हादसे में मरने वालों के नाम
1.राजकुमार (40 साल) 
2. रंजीत (35 साल) 
3. अजय (32 साल) 
4.सागर उर्फ शिवपाल (31 साल) 
5. सचिन (19 साल)
6.रामनाथ 
7. दिप्पू उर्फ दिपेंद्र इवनाती (3 साल

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP