पहाड़ों की यात्रा पर निकलीं BJP नेता उमा भारती कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आते ही एक-एक कर डाले 3 ट्वीट

Published : Sep 27, 2020, 10:46 AM IST
पहाड़ों की यात्रा पर निकलीं BJP नेता उमा भारती कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आते ही एक-एक कर डाले 3 ट्वीट

सार

पूरे देश में जिस तरह से कहर बरपा रहा है उससे कोई नहीं बच पा रहा है। अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती महामारी की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

भोपाल (मध्य प्रदेश). पूरे देश में जिस तरह से कहर बरपा रहा है उससे कोई नहीं बच पा रहा है। अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती महामारी की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

हरिद्वार में खुद को किया क्वॉरंटीन 
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उमा भारती ऋषिकेश के पहाड़ों की यात्रा कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने केदारनाथ के दर्शन करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उमा भारती ने खुद को ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में क्वॉरंटीन कर लिया है।

उमा भारती ने एक-एक करके 3 ट्वीट किए
संक्रमित होने के बाद उमा भारती ने एक-एक करके 3 ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने (1) मै आपकी जानकारी मै यह डाल रही हू की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे ३ दिन से हलका बुख़ार था। 2. मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया फिर भी मैं अभी क़ोरोना पोज़िटिव निकली हूं। 3. मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच  वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हू जो की मेरे परिवार के जैसा है। 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरो के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी ।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Today: दिल्ली-UP से रायपुर तक भीषण गर्मी! आज 41°C तक पहुंचेगा तापमान, जानें 10 शहरों का हाल
Unnat Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव 2026, किसानों को योजनाएं, तकनीक और बाजार तक मिली पूरी जानकारी