मंगेतर ने सगाई के डेढ़ साल बाद काटे लड़की के दोनों हाथ, बोला-क्या करता इज्जत का सवाल था...

 मध्य प्रदेश में एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पूर्व मंगेतर पर जानलेवा हमला किया। जहां आरोपी ने लड़की के दोनों हाथ काट दिए। फिर इसके बाद उलने भी जहर खा लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2019 5:48 AM IST / Updated: Dec 31 2019, 11:27 AM IST

रतलाम. मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पूर्व मंगेतर  जानलेवा हमला किया। इसके बाद युवक ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है।

लड़की के काट दिए दोनों हाथ, दिखने लगीं हड्डियां
दरअसल, यह वारदात रतलाम जिले में रिंगनोद थाना क्षेत्र के में हुई है। जहां लड़की ने सगाई के डेढ़ साल बाद युवक से रिश्ता तोड़ दिया तो नाराज मंगेतर धारदार हथियार लेकर युवती पर हमला करने के लिए पहंचा था। दोनो में पहले तो हाथापाई व झूमाझटकी हुई। इसके बाद युवती ने दोनों हाथ सिर पर रखे। तो युवक ने उसपर हमला कर दिया जिससे उसके दोनों हाथ कट गए और हड्डियां दिखने लगीं। 

Latest Videos

मंगेतर इस वजह से था लड़की से नाराज
बता दें, कि करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही रहने वाले आठवीं पास युवक जुझार की सगाई 21 वर्षीय बीए फाइनल ईयर की छात्रा के साथ हुई थी। लेकिन बाद में दोनों का यह रिश्ता टूट गया था। वहीं युवती के भाई ने बताया कि जुझार मेरी बहन को आगे की पढ़ाई करने के लिए मना कर रहा था। वह आए-दिन उसको कॉलेज से लौटते समय परेशान करने लगा था। इसलिए हमने उसके साथ सगाई तोड़ दी थी। वहीं आरोपी ने बताया कि, उसने यह सब समाज में बदनामी हो जाने के डर से किया। जिसके बाद मैंने भी कीटनाशक दवाई पीकर मरने की कोशिश की। लेकिन मैं बच गया। लड़की के परिजनों ने पुलिस के पास जाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की शिकायत दर्ज कराई है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला