टीचर ने दिखाई अमानवीयता : 6वीं की 29 छात्राओं पर कहर बनकर टूट पड़ी महिला शिक्षक

Published : Jan 22, 2020, 08:50 PM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 08:54 PM IST
टीचर ने दिखाई अमानवीयता : 6वीं की 29 छात्राओं पर कहर बनकर टूट पड़ी महिला शिक्षक

सार

 छात्रों के साथ अमानवीय ढंग से पेश आने की घटना मध्य प्रदेश के सागर जिले से सामने आया है। जहां एक महिला शिक्षिका ने 6वीं की  29 छात्राओं की मार-मार कर हथेलियां सुजा दी।  

सागर (मध्य प्रदेश), स्कूली शिक्षकों का छात्रों के साथ अमानवीय ढंग से पेश आने के आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी एक घटना मध्य प्रदेश के सागर जिले से सामने आया है। जहां एक महिला शिक्षिका ने 6वीं की  29 छात्राओं की मार-मार कर हथेलियां सुजा दी।

मासूम बच्चियों को इस वजह से पीटा
दरअसल, यह मामला सोमवार को स्कूल सागर जिले में बीना के भानगढ़ क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी मिडिल स्कूल की है। जहां बच्चों को होमवर्क न करने पर छात्राओं को शिक्षिका ममता पटेल ने अमानवीय तरीके स्केल से पीटा। आलम यह था कि वार्डन सीमा ने छात्राओं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

छात्रावास वार्डन पुलिस को बताई टीचर की शर्मनाक हरकत
इस मामले में भानगढ़ पुलिस थाने में आरोपी शिक्षिका ममता पटेल के खिलाफ अगले दिन मामला दर्ज कराया गया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को जाँच के आदेश दिये हैं । थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्राओं के साथ आई छात्रावास वार्डन सीमा कौशल की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका ममता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सीएम कलनाथ ने दिए कारवाई के आदेश
वहीं, कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘बीना के भानगढ़ के शासकीय कस्तूरबा गांधी मध्य विद्यालय की 29 छात्राओं को होमवर्क को लेकर पिटाई का मामला मेरे संज्ञान में आया है।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘पूरे मामले की जाँच के आदेश दिये गये है। जाँच में जो भी दोषी पाया जाये, उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश।’’ इसी बीच, सागर जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले की विभागीय स्तर पर सहायक संचालक से जांच करा ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच में मारपीट की घटना के अलावा ममता पटेल एवं छात्रावास वार्डन सीमा कौशल के बीच वैमनस्य की बात भी सामने आई है। इसलिए जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए शीर्ष अधिकारियों को लिखा गया है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल