चंबल के डाकू को 17 साल की लड़की से प्यार: धमकी-बेटी को मेरी दुल्हन बना दो, नहीं तो जिंदा गाड़ दूंगा

Published : Apr 28, 2022, 08:42 AM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 09:12 AM IST
चंबल के डाकू को 17 साल की लड़की से प्यार: धमकी-बेटी को मेरी दुल्हन बना दो, नहीं तो जिंदा गाड़ दूंगा

सार

चंबल के खूंखार डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग के डाकू ने 17 साल की नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। वह जबरन उससे शादी करना चाहता है। परिवार को धमकी दी है कि उन्होंने बेटी की शादी उसके साथ नहीं की तो वह मार डालेगा। पीड़ित परिवार के साथ मारपीट भी की।

भिंड (मध्य प्रदेश). चंबल घाटी का नाम आते ही हमारे जेहन में सबसे पहले डकैत या बागी की सूरत सामने आ जाती है। जो दिनदहाड़े किसी की भी हत्या कर देते हैं। यहां गुड्डा गुर्जर नाम के एक खूंखार डकैत का दिल एक 17 साल की लड़की पर आ गया है। वह नाबालिग के साथ अपना घर बसाना चाहता है। उसने लड़की के परिवार को धमकी दी है कि बेटी से शादी कराओ, नहीं तो पूरे परिवार को मार डालेगा। वहीं लड़की के दादा ने साफ कह दिया है कि वह लड़की का भले ही गला घोंट देगा, लेकिन डकैत के साथ शादी नहीं करेगा। 

डाकू की धमकी-बेटी को दुल्हन नहीं बनाया तो मार डालेगा..
दरअसल, यह मामला मामला मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के स्याही गांव का है। जहां डकैत गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य कल्ली गुर्जर (30) ने एक परिवार को धमकी दी है कि वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ करा दे। डाकू वह मंगलवार रात अपनी डकैत गैंग के साथ पीड़ित  के घर पहुंचा और जबरन विवाह करने की जिद करने लगा। परिवार ने मना किया तो डकैत ने लड़की की मां और दादा के साथ मारपीट भी की। धमकी देकर गया है कि अगर बेटी को उसकी दुल्हन नहीं बनाया तो वह किसी को जिंदा नहीं छोड़ेगा।

पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच बताई आपबीती
डाकू की मारपीट और धमकी से डरकर पीड़ित परिवार से बुर्जुग दादा गोपाल गुर्जर और लड़की की मां रामबाई बुधवार सुबह पहाड़गढ़ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद डकैत कल्ली गुर्जर उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों डकैतों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज कर डाकू की तलाश शुरु कर दी है।

खूंखार डाकु को कई थानों की पुलिस कर रही तलाश
नाबालिग से जबरन शादी करने वाला डाकू कल्ली गुर्जर ग्वालियर-चंबल संभाग का खूंखार डकैत गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सदस्य है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। गुड्‌डा गुर्जर के खिलाफ कई थानों में हत्या, लूट व अपहरण समेत करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। उसको मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान के कई थानों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कल्ली गुर्जर का गोपाल गुर्जर के घर आना-जाना था। इसी दौरान कल्ली की नजर बुजुर्ग की 17 साल की नातिन पड़ गई। दो दिन पहले उसने परिवार को धमकी देते हुए कहा कि वह उनकी नातिन से शादी करेगा। लेकिन जब परिवार ने मना कर दिया तो उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़ें-गुजरात में एक शादी ऐसी भी: बहन बनी दूल्हा, भाई की बीवी के साथ लिए 7 फेरे, भाभी को दुल्हन बनाकर लाई घर

इसे भी पढ़ें-मुंगेली में लड्डू नहीं मिला तो मंडप छोड़ थाने पहुंच गया दूल्हा, पुलिस से बोला- घरातियों पर केस करो

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में गजब का ड्रामा: दूसरी शादी कर रहा था दूल्हा कि आ धमकी पहली पत्नी, कॉलर पकड़कर घसीटा, थप्पड़ जड़े

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Digital Census 2027: मध्यप्रदेश में डिजिटल जनगणना तैयारी तेज, सीएम ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
CCTV में कैद मौत: रायसेन में कार ने युवक को दो बार रौंदा, फिर फरार क्यों हुआ ड्राइवर?