मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी का खाना बना जहर: 2 मासूम बच्चों की मौत, 12 की हालत गंभीर, इलाके में हड़कंप

Published : May 17, 2022, 08:08 AM ISTUpdated : May 17, 2022, 08:19 AM IST
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी का खाना बना जहर: 2 मासूम बच्चों की मौत, 12 की हालत गंभीर, इलाके में हड़कंप

सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा गांव में एक शादी समारोह का खाना लोगों के लिए इस कदर जहर बन गया कि उसे खाते ही लोग बीमार पड़ने लगे। दो बच्चो की मौत तक हो गई। वहीं दर्जनभर से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं।   

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शादी समारोह में खाना खाते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।  2 बच्चियों की इसके चलते मौत भी हो गई। वहीं  उल्टी दस्त के बाद 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जाता है कि इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

दुल्हन की भतीजी की भी मौत
दरअसल, यह पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के कोडिया से सामने आया है। जहां रविवार रात को जिंदु उईके के यहां सोमवार को बोरगांव से बारात आई थी। जहां शाम को दुल्हन की विदाई के बाद भोजन समारोह देर रात तक चलता रहा। शादी में लोगों में खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। आनन-फानन में बीमार लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्ना सिविल अस्पताल लगाया गया। लेकिन इस दौरान  दुल्हन की सगी भतीजी सहित दो बच्चियों की मौत हो गई।

डॉक्टर ने बताई बीमार होने की वजह
वहीं इस पूरे मामले पर पांढुर्ना सिविल अस्पताल के डॉक्टर नरेश गोंनाड़ेने बताया कि फिलहाल अस्तपताल में भर्ती लोगों की जान खतरे से बाहर है। समय रहते उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से यहां लाया गया है, जिससे समय पर इलाज शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक  पड़ रही है, जिसकी वजह से भोजन खराब हो गया होगा और उस खाने को लोगों ने खाया और फिर बीमार पड़ने लगे।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान