दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किए MP के 2 मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम, कहा- ये हैं मोदी और शाह के पसंद

Published : Jul 19, 2021, 06:23 PM ISTUpdated : Jul 19, 2021, 06:37 PM IST
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किए MP के 2 मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम, कहा- ये हैं मोदी और शाह के पसंद

सार

दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा-'आजकल भाजपा मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी सीएम बदला जाएगा। एक दिन बाद सोमवार को दिग्विजय ने कहा कि अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं।

भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उनका एक ट्वीट  मध्यप्रदेश की सियासत में खूब वायरल हो रहा है। रविवार को उन्होने कहा-'आजकल भाजपा मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल सूचि दे दूंगा'।

दिग्विजय सिंह ने बताई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की लिस्ट
अब एक दिन बाद सोमवार को दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं को हवा देते हुए कहा कि अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। पहला नाम है केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सीएम के उम्मीदवार हैं, जबकि संघ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को CM की कुर्सी देना चाहता है। वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर कुछ बोलने की ज़रूरत है क्या?'

उमा भारती और बाबूलाल गौर को लेकर भी सही दिया था बयान
 दिग्विजय ने आगे लिखा-बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय। यानि दिग्विजय का यह इशारा मध्य प्रदेश के  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तरफ है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जो बयान देते हैं उसके पीछे कुछ ना कुछ बड़ा कारण होता है। उमा भारती और बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर भी  दिग्विजय सिंह ने पहले ही बयान दे दिया था।

 नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोलते हुए कहा कि 'दिग्विजय जी आजकल भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं, जबकि उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस  अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं तय कर पा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाना पड़ रहा है'। 

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा कमलनाथ का नाम लेकर कसा तंज
वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी तंज कसते हुए कहा कि 'कमलनाथ जी की सरकार गिराने का श्रेय आप ही को जाता है, और आपको इस पर फक्र है। लेकिन ये कांग्रेस के संस्कार हैं, भाजपा के नही। हमें शिवराज जी के नेतृत्व में अपनी सरकार पर गर्व है और हम जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपके गोरख धंधे बंद होगए, इसलिए पीड़ा होना स्वाभाविक है'।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल