मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे, थरूर ने कहा- वो पार्टी के पितामह

Published : Sep 30, 2022, 09:51 AM ISTUpdated : Sep 30, 2022, 02:28 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे, थरूर ने कहा- वो पार्टी के पितामह

सार

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन की लास्ट डेट है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सबसे आगे था। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने नामांकन किया।

नई दिल्ली. राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन की लास्ट डेट है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सबसे आगे था। लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय ने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस का के लिए काम किया है और करता रहूंगा। मैं खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सोच भी नहीं सकता हूं। माना जा रहा है कि खड़गे का अध्यक्ष बनना तय है। 

 

 

ये नेता बनें  प्रस्तावक 
प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने खड़गे का प्रस्तावक बने। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को गांधी परिवार की पसंद बताया जा रहा है।

किसने क्या कहा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- हमें इस बात की बहुत खुशी है। सब लोगों ने उनको(मल्लिकार्जुन खड़गे) अपना समर्थन दिया है। समर्थन मिलने पर ही कोई चुनाव में खड़ा होता है। शशि थरूर ने एक परंपरा को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी। जो भी सफल हो कांग्रेस जीतेगी। 

खड़गे का सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।

पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी
मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन से पहले कांग्रेस दफ्तर में अलग ही नजारा देखने को मिला।  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच में कांग्रेस दफ्तर में राजस्थान का विवाद गूंज रहा है। यहां सचिन पायलट के समर्थक इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। 

गांधी परिवार का किसको समर्थन 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट्स में गांधी परिवार का समर्थन किसके साथ है। इसे लेकर तस्वीर आज साफ हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांधी परिवार से समर्थन की बात की जाए तो मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता हैं। अध्यक्ष पद के लिए शशि थरुर को गांधी परिवार से इतना समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है इसकी सबसे बड़ी वजह थरूर का जी-23 में शामिल होना। वहीं, जानकारों के अनुसार,  हिन्दी भाषी क्षेत्रों में थरूर की कम लोकप्रियता भी बड़ी वजह बन सकती है। 

एमपी के 12 विधायक पहुंचे थे दिल्ली प्रस्तावक
मध्य प्रदेश के 12 विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बनने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम तो पहले से ही दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहते हैं अगर वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो मेरी शुभकामनाएं हैं।

 

 

राजघाट पहुंचे थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नामांकन दाखिल करने से पहले शुक्रवार को राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। थरूर ने एक ट्वीट कर कहा- आज सुबह 21वीं सदी में भारत के पुल का निर्माण करने वाले व्यक्ति को श्रद्धांजलि दी।" बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के लिएआज लास्ट डेट है।  मतदान 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें-  सचिन पायलट VS अशोक गहलोत: किसका कद बढ़ेगा और किसका घटेगा, 10 प्वाइंट में जानिए फ्यूचर पॉलिटिक्स और इफेक्ट

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: जब छात्राओं की कैबिनेट के सामने बैठे CM मोहन यादव, जवाब सुन रह गए दंग
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल