क्राइम पेट्रोल देखने के बाद इस लड़की ने एक वकील को भेजे 379 SMS

Published : Sep 19, 2019, 11:35 AM IST
क्राइम पेट्रोल देखने के बाद इस लड़की ने एक वकील को भेजे 379 SMS

सार

प्यार में कोई कितना अंधा हो सकता है, यह लड़की इसका उदाहरण है। इस लड़की का प्रेमी गुजरात के बड़ोदरा में रहता है। दोनों एकदम आलीशान तरीके से अपनी लवमैरिज करना चाहते थे। इसलिए लड़की ने एक क्राइम को जन्म दे दिया।

जबलपुर. हाईकोर्ट के वकील संजयलाल से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वकील को धमकी भरे एसएमएस भेजकर फिरौती मांगने वाला कोई कुख्यात अपराधी नहीं, बल्कि एक लड़की निकली। यह लड़की गुजरात के बड़ोदरा में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसके लिए वो पैसों की जुगाड़ करना चाहती थी। यह लड़की पहले वकील के घर पर खाना बनाने का काम करती थी। लड़की ने वकील को धमकी दी थी कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए, तो  उसकी दशहरा-दीवाली रोते हुए मनेगी। बताते हैं कि लड़की को यह आइडिया क्राइम पेट्रोल देखने के बाद आया था।

यूं हुआ खुलासा...
जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया कि 27 साल की यशोदा मूलत: मंडल जिले के बिछिया की रहने वाली है। जबलपुर में वो घरों में कामकाज करती थी। उसने 45 साल के वकील संजयलाल कटारिया के मोबाइल पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे। उसने खुद को बबलू पंडा गैंग का सदस्य बताया था। चूंकि बबलू पंडा कुख्यात बदमाश है, लिहाजा वकील डर गया। उसने पुलिस से मदद मांगी। जब पुलिस ने धमकी भेजने वाले सिम की जांच की, तो वो बड़ोदरा के रहने वो नागेश पाटिल की निकली। यशोदा ने संजय को पैसा डालने के लिए जो अकाउंट नंबर दिया था, वो भी पाटिल का ही था।


महीनेभर में भेजे 379 मैसेज
यशोदा ने 16 अगस्त से लगातार एक महीने तक वकील के परिजनों को धमकी भरे मैसेज भेजे। उसने वकील के पिता ताराचंद और उनके भांजे के मोबाइल पर 379 मैसेज भेजे थे। यशोदा ने कहा था वो बबलू पंडा गैंग से जुड़ी है। उसी ने 2018 में चैतन्य सिटी में एक मर्डर किया था। हालांकि जब पुलिस ने बबलू पंडा को उठाया, तो उसने खुद को इससे दूर बताया। यशोदा इतनी शातिर हो चुकी थी कि उसे पता था कि पुलिस वकील के घर पर नजर रखे हुए है। जैसे ही पुलिसवाले पूछताछ करके जाते, यशोदा धमकी भरा मैसेज भेज देती। तब पुलिस को संदेह हुआ कि धमकी देने वाला आसपास ही है। इस तरह यशोदा पुलिस की गिरफ्त में आ गई।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर
CM डॉ. मोहन यादव ने किसे QR कोड से दिए 11 हजार रुपए, साथ ही की भावुक अपील