पिता के खिलाफ FIR कराने पहुंची बेटी, पिटाई का वीडियो देख पुलिस के भी उड़े होश, कहा- पापा इंसान नहीं जल्लाद हैं

Published : Jun 28, 2022, 07:34 AM IST
पिता के खिलाफ FIR कराने पहुंची बेटी, पिटाई का वीडियो देख पुलिस के भी उड़े होश, कहा- पापा इंसान नहीं जल्लाद हैं

सार

बेटी ने जो वीडियो पुलिस वालों को दिखाया है। उसमें पिता, युवती की मां के चेहरे पर लाल पर मुक्के मार मार रहा है। ये घटना जिले के बंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मामला रविवार का है।

सागर (मध्यप्रदेश). मध्यप्रदेश के सागर जिले में 19 साल की एक युवती अपने ही पिता के खिलाफ थाने पहुंचे गई। बेटी ने पिता का एक वीडियो पुलिसकर्मियों को दिखाया और फिर FIR दर्ज करवाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, वीडियो में युवती के पिता, उसकी मां को बुरी तरह से पीट रहे हैं। पिता द्वारा पिटाई का वीडियो बनाकर बेटी ने पुलिसकर्मियों को दिखाया है। 

बेटी ने जो वीडियो पुलिस वालों को दिखाया है। उसमें पिता, युवती की मां के चेहरे पर लाल पर मुक्के मार मार रहा है। ये घटना जिले के बंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मामला रविवार का है। लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पति और पत्नी के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ है। पति अपने घर की जमीन बेचना चाहता है लेकिन पत्नी जमीन बेचने के खिलाफ है। जिससे नाराज पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की है। 

मामले में पुलिस ने बताया कि बंडा थाना क्षेत्र के शांति नगर में रहने वाले प्रदीप जैन अपने ही मकान में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। पति-पत्नी दोनों ही दुकान में बैठते हैं। रविवार को दोनों साथ में दुकान में बैठे थे। इस दौरान प्रदीप ने अपने घर की जमीन बेचने की बात की। जिसका पत्नी ने विरोध किया। लेकिन थोड़ी देर बात विवाद बढ़ गया और प्रदीप ने गुस्से में पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मां को पीटता देख बेटी ने बचाने की गुहार लगाई लेकिन पिता ने उसकी एक नहीं सुनी। 

प्रदीप पत्नी के बाल पकड़कर लात-घूंसों से पीटता रहा। इसके बाद बेटी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और इसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक प्रदीप को गिरफ्तार नहीं किया है। बेटी ने पिता का वीडियो दिखाते हुए कहा कि मेरे पापा इंसान नहीं जल्लाद हैं, उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दो।

इसे भी पढ़ें- नहीं देखा होगा चुनाव प्रचार का ऐसा तरीका, मध्यप्रदेश में वोट पाने के लिए देखें क्या-क्या कर रहे हैं कैंडिडेट्स

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते