ये हैं मिनटों में लोगों की लाइफ तबाह करने वाली शैडो और टैटू गर्ल, इंदौर से लेकर मुंबई पुलिस को इनकी तलाश..

Published : Dec 22, 2021, 12:13 PM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 12:23 PM IST
ये हैं मिनटों में लोगों की लाइफ तबाह करने वाली शैडो और टैटू गर्ल, इंदौर से लेकर मुंबई पुलिस को इनकी तलाश..

सार

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम अब तक मुंबई और दिल्ली से ड्रग्स सप्लाई करने वाले 32 ड्रग्स पैडलर्स की गिरफ्तारियां कर चुकी है। वहीं अब पूरे रैकेट में दो नए किरदार हो सामने आए हैं। जिन्हें ड्रग्स की दुनिया में शैडो और टैटू गर्ल के नाम से जाना जाता है।

इंदौर (मध्य प्रदेश). इंदौर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। क्राइम ब्रांच की टीम अब तक मुंबई और दिल्ली से ड्रग्स सप्लाई करने वाले 32 ड्रग्स पैडलर्स की गिरफ्तारियां कर चुकी है। वहीं अब पूरे रैकेट में दो नए किरदार हो सामने आए हैं। जिन्हें ड्रग्स की दुनिया में शैडो और टैटू गर्ल के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि दोनों न्य ईयर पार्टी में कई युवआों की जिंदगी तबाह करने के लिए लाखो का ड्रग्स परोसने वाली हैं। पुलिस इनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक हत्थे नहीं चढ़ी हैं। जबकि उनके कई साथी जेल में सजा काट रहे हैं।

एयर होस्टेस रही मानसी दोनों लड़कियों की बताई कहानी
दरअसल, दो दिन पहले ही इंदौर क्राइम ब्रांच टीम ने 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ एयर होस्टेस रही मानसी सिंह और के पैडलर विशाल  गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें मंगलवार को  कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। मानसी और विशाल दोनों दोस्त हैं और वह मिलकर ही इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करते थे। दोनों में पूछताछ में दो और लड़कियों के नाम बताए हैं। जिन्हें नशे की दुनिया में  शैडो और टैटू गर्ल नाम दिया गया है। हालांकि दोनों के फोन ऑफ हैं और उनका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। इंदौर से लेकर मुंबई तक में उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

दोनों लड़कियां पब व बार को करती थीं टारगेट
इंदौर पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह दोनों लड़कियां शैडो और टैटू गर्ल न्यू ईयर पार्टी के लिए ड्रग्स इंदौर में सप्लाई करने वाली थीं। इनके साथ कुछ लोग विदेश के भी जुड़े हैं, जो  दिल्ली और मुंबई में एमडी ड्रग्स सप्लाई करते हैं।  दोनों लड़कियां इंदौर में करीब तीन साल से सक्रिय हैं और पब व बार में युवाओं को ड्रग की लत लगाती हैं। लेकिन फिलहाल दोनों ही पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

ड्रग्स पैडलर्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए
इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे एडीसीपी पाराशर ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ हमें कई नई जानकारियां मिली हैं। जो भी ड्रग्स पैडलर्स पकड़ाए हैं, हम उनकी आखिरी लिंक तक जाएंगे। कुछ युवतियों की भी इस रैकेट में भूमिका पता चली है। विशाल कटियार सागर जैन का करीबी दोस्त रहा है। सागर पहले एयर होस्टेस रही मानसी सिंह से जुड़ा रहा है। यह बात पूछताछ में पता चली है।

नाइजीरियन मुंबई से इंदौर सप्लाई करवा रहे ड्रग्स
पूछताछ में सामने आया है कि नाइजीरियन तस्कर ही इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाय करवा रहे हैं। यह बात इंदौर में मुंबई से आ रही एमडी ड्रग को लेकर एयर होस्टेस मानसी सिंह के पकड़े जाने के बाद क्लियर हो चुकी है। वहीं इस पूरे रैकेट के कई सरगना जेल में बंद हैं जिनके नाम सागर जैन, ड्रग्स वाली आंटी प्रीति, धीरज और हाल ही में पकड़ा गया विशाल सीधे तौर पर ड्रग्स लेते थे। 

यह भी पढ़ें- एयर होस्टेस डाइपर में लाती थी ड्रग्स, रेव पार्टीज में अमीरों को करती टारगेट..न्य ईयर पर करने वाली थी क्राइम

 बड़ी रंगीन है 21 साल की लड़की की कहानी, चश्मा-मास्क और नकली हेयर स्टाइल में अमीरों को करती बर्बाद

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Transport Department: मध्य प्रदेश में 351 बसों से शुरू हुई नई परिवहन सेवा, 2031 तक 14,981 बसों का लक्ष्य
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, 35 हजार गोपालकों के बीच देंगे कई बड़ी सौगातें