पिता की ख्वाहिश के लिए दुल्हन बेटी ने लिया अनोखा गेटअप, जिसे देखते ही रहे लोग, देखिए मध्य प्रदेश की गजब शादी

Published : Apr 21, 2022, 04:44 PM IST
पिता की ख्वाहिश के लिए दुल्हन बेटी ने लिया अनोखा गेटअप, जिसे देखते ही रहे लोग, देखिए मध्य प्रदेश की गजब शादी

सार

मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां एक दुल्हन की अनोखे अंदाज में विंदौली निकली। यहां दुल्हन मराठी गेटअप लेकर घोड़ी चढ़ी तो लोगों को आश्चर्य हुआ।  

खंडवा (मध्य प्रदेश). हर पिता की इच्छा होती है कि वह अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करे। साथ ही अपनी लाडो की हर दिली इच्छा को पूरा करे। मध्य प्रदेश के खंडवा से शादी के बीच एक ऐसी ही अनोखी तस्वीर सामने आई है। जब लोगों ने एक दुल्हन को  मराठी गेटअप में साफा बांध और घोड़ी पर सवार देखा तो हैरत में पड़ गए। ये शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

पिता की ख्वाहिश थी कि बेटी दू्ल्हा का गेटअप ले
दरअसल, यह शादी खंडवा के रहने वाले प्रताप सिंह ठाकुर की तीन बेटिया हैं। जिनकी परवरिश उन्होंने बेटों की तरह की है। वह अपनी बेटियों को  किसी भी क्षेत्र में कम नहीं मानते हैं। बुधवार को उनकी बड़ी बेटी रेखा की शादी थी। पिता की ख्वाहिश थी कि, दुल्हन बिटिया का बाना घोड़ी पर निकलेगा। फिर क्या था बेटी ने अपनी पिता की इच्छा की खातिर दूल्हे की तरह संज-संवर के तैयार हुई और विंदौली के लिए घोड़ी पर सवार हो गई। 

दुल्हन का मराठी गेटअप की हो रही चर्चा
जब घोड़ी पर बैठकर दुल्हन की विंदौली निकल रही थी तो ढ़ोल-ताशों की थाप पर महिलाएं नाच-गाना कर रही थी। खुद दुल्हन भी घोड़ी पर बैठ थिरकती नजर आई। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को घोड़ी पर चढ़ा हुआ देखा है और यह बात लोगों के आश्चर्य का कारण बन रही है। सोशल मीडिया पर दुल्हन का मराठी गेटअप की तस्वीर जमकर वायरल हो रही हैं।

जानिए कौन है इस स्पेशल दु्ल्हन का दूल्हा
बता दें कि रेखा की शादी खरगोन के रहने वाले अनुराग के साथ होने जा रही है। अनुराग पेशे से एक टीचर हैं, वहीं दुल्हन रेखा ने भी एमकॉम के साथ डीएलड की पढ़ाई कर रखी है। अनुराग गुरुवार शाम बारात लेकर खरगोन आएंगे। अब देखना होगा कि दुल्हन शादी के दौरान अब क्या सीन दिखाती है। जो चर्चा का विषय बन सकता है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गिद्ध संरक्षण में मध्यप्रदेश बना मिसाल! CM मोहन यादव ने 5 दुर्लभ गिद्धों को नई जिंदगी दी
Krishak Kalyan Varsh 2026: डॉ मोहन यादव की सरसों, उड़द बोनस और MSP पर बड़ी घोषणाएं