बाजार में बिकने आया ईको फ्रेंडली बकरा, ईद पर दीजिए इसकी कुर्बानी..कीमत भी नहीं है ज्यादा

Published : Jul 27, 2020, 06:11 PM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 06:13 PM IST
बाजार में बिकने आया ईको फ्रेंडली बकरा, ईद पर दीजिए इसकी कुर्बानी..कीमत भी नहीं है ज्यादा

सार

अभी तक आपने ईको फ्रेंडली मूर्ति और  ईको फ्रेंडली रंग के बारे में खूब सुना होगा। लेकिन मध्य प्रदेश में ईद के मौके पर ईको फ्रेंडली बकरे आ गए हैं। जहां भोपाल के संस्कृति बचाओ मंच ने मुस्लिम भाइयों से कोरोना के कहर को देखते हुए ईको फ्रेंडली बकरों की कुर्बानी देने की अपील की है।  

भोपाल. अभी तक आपने ईको फ्रेंडली मूर्ति और  ईको फ्रेंडली रंग के बारे में खूब सुना होगा। लेकिन मध्य प्रदेश में ईद के मौके पर ईको फ्रेंडली बकरे आ गए हैं। जहां भोपाल के संस्कृति बचाओ मंच ने मुस्लिम भाइयों से कोरोना के कहर को देखते हुए ईको फ्रेंडली बकरों की कुर्बानी देने की अपील की है।

एक ईको फ्रेंडली बकरे की इतनी है कीमत
दरअसल, राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके स्थिति दुर्गा मंदिर में गणेश और दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले कारीगरों ने इस बार मिट्टी के इको फ्रेंडली बकरे बनाए हैं। जिनकी अलग-अलग साइज के हिसाब से कीमत रखी गई है। कम से कम एक बकरे की कीमत 1000 हजार है। कारीगिरों ने इन बकरों को इस तरह बनाया है कि अगर इनको दूर से देखा जाए तो यह असली की तरह दिखेंगे।

पटाखे और रंग की तरह आए ईको फ्रेंडली बक
हिंदु धार्मिक संगठनों ने बकरों की कुर्बानी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों से कहा-जब हम लोग दीवाली पर पर्यावरण बचाने के लिए ईको फ्रेंडली पटाखे और होली पर ईको फ्रेंडली रंग का उपयोग कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं बकरे की प्रतीकात्मक कुर्बानी दे सकते

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Chhindwara Newborn Dumped: दिल दहला देने वाली घटना, टॉयलेट में मिला नवजात का शव
MP में लाड़ली बहनों को मिलेंगे 5000 रुपए महीना? CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान!