4 माह के बच्चे के लिए फ्लाइट की करनी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग, फिर भी दुनिया को अलविदा कह गया मासूम

बताते हैं कि उड़ान भरने के दौरान तो बच्चे की तबीयत ठीक थी। लेकिन, जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसकी तबियत खराब होने लगी। इसके बाद शाम 5.55 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2020 5:42 AM IST / Updated: Dec 31 2020, 11:13 AM IST

इंदौर (Madhya Pradesh) ।  फ्लाइट में सफर कर रहे चार माह के बच्चे की अचानक तबियत खराब हो गई, जिससे इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लेकिन, बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना बुधवार की शाम 5.55 बजे की है।

बच्चे को थी ये बीमारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट 6E 2248 शाम 5.35 बजे दिल्ली से बैगलुरू के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट में यूपी के गोरखपुर निवासी दुर्गेश जायसवाल और अनु जायसवाल अपने चार महीने के बेटे देव जायसवाल के साथ सफर कर रहे थे। बताते हैं कि बच्चे को हाइड्रो सिफेलस नाम की बीमारी थी, जिसके इलाज के लिए पैरेंट्स बच्चे को लेकर दिल्ली से बैंगलुरू जा रहे थे।

हवा में प्लाइट जाते ही खराब हुई तबियत
बताते हैं कि उड़ान भरने के दौरान तो बच्चे की तबीयत ठीक थी। लेकिन, जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसकी तबियत खराब होने लगी। इसके बाद शाम 5.55 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 

ऐसे हो गई मौत
बच्चे को तीन मिनट में नजदीकी भाटिया नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां से उसे शैल्बी अस्पताल लाया गया। लेकिन,उसे अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। अरबिंदो अस्पताल के मैनेजर राजीव सिंह के अनुसार बच्चे की जांच की गई तो उसकी धड़कन बंद थी। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!