हाथों में उठाकर मासूम बच्चे की लाश पैदल ही घर को निकल पड़ा रोते हुए पिता

Published : Nov 20, 2019, 10:57 AM IST
हाथों में उठाकर मासूम बच्चे की लाश पैदल ही घर को निकल पड़ा रोते हुए पिता

सार

यह शर्मनाक घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की है। इस अभागे पिता को दुहरा दर्द झेलना पड़ा। एक तो उसने अपना मासूम बेटा खो दिया। दूसरा, बच्चे की लाश को हाथों में उठाकर घर के लिए ले जाना पड़ा।

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश). यह शर्मनाक घटना आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले की है। यहां एक गरीब पिता को अपने मासूम बच्चे की लाश को घर तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली। मामला मंगलवार का है। लिहाजा उसने रोते हुए अपने बच्चे की लाश हाथों में उठाई और पैदल ही घर के लिए चल पड़ा। पीछे-पीछे बच्चे की मां रोते हुए चली जा रही थी। यह दृश्य यहां के जिला हॉस्पिटल में दिखाई दिया। भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों ने टका-सा जवाब दिया कि अगर एम्बुलेंस चाहिए, तो डीजल का इंतजाम करो। हालांकि जैसे ही मामला बिगड़ते देखा, प्रबंधन ने गाड़ी का इंतजाम कराया।

लोग मुर्दा बनकर खड़े रहे
कदम चौहान गांव अजंदा में रहते हैं। वे अपने एक साल के बच्चे को लेकर हॉस्पिटल आए थे। वो गंभीर बीमार था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब बच्चे को शव को ले जाने की बात आई, तो हॉस्पिटल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टर ने दो टूक कह दिया कि डीजल का इंतजाम करो, तभी एम्बुलेंस मिलेगी। कदम और उनकी पत्नी अपने बच्चे की लाश उठाए यहां-वहां मदद के लिए भटकते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पिघला। सब मुर्दे की तरह खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। फिर रोते हुए बच्चे की लाश हाथ में उठाकर पैदल ही घर के लिए निकल पड़े।

हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पाटीदार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बच्चे का भी निमोनिया बिगड़ गया था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: संकल्प से समाधान अभियान में 99.9% शिकायतों का समाधान, सुशासन को मिली मजबूती
Omkareshwar Ekatma Parv: मध्यप्रदेश में आध्यात्मिक आयोजन, CM मोहन यादव का सनातन और एकात्मता पर बड़ा संदेश