लेडी पुलिस के जज्बे को सलाम..लाठी बंदूक छोड़ पकड़ लिया सुई धागा, बोलीं देश के लिए कुछ भी करेंगे

मध्य प्रदेश की महिला पुलिस ने अब मास्क की कमी की समस्या का हल ढूंढ़ लिया है। रायसेन पुलिस लाइन में यह लेडी कांस्टेबल पिछले 10 दिन से मास्क और ग्लब्स तैयार कर रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2020 10:15 AM IST / Updated: Apr 07 2020, 05:40 PM IST

भोपाल. करोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश की खाकी मैदान पर आ गई है। अभी तक आपने लेडी कांस्टेबल हाथों में  बंदूक और लाठियां ही देखी होंगी। लेकिन, मध्य प्रदेश की महिला पुलिस अब इन्हीं हाथों से मास्क और ग्लब्स तैयार कर रही हैं।

10 दिन में बनाए 500 मास्क
दरअसल, मध्य प्रदेश की महिला पुलिस ने अब मास्क की कमी की समस्या का हल ढूंढ़ लिया है। रायसेन पुलिस लाइन में यह लेडी कांस्टेबल पिछले 10 दिन से मास्क और ग्लब्स तैयार कर रही हैं। उन्होंने  2 हजार मास्क और  500 गलब्स बना लिए हैं। 

Latest Videos

10 से 12 घंटे ड्यूटी करके बना रही हैं मास्क
यह महिला पुलिस रोज 10 से 12 घंटे काम करके यह मास्क तैयार कर रही हैं। उनकी इस टीम करीब 8 लेडी कांस्टेबल हैं, इसके अलावा उनके साथ एक पुलिस लाइन के टेलर रामनारायण भी हैं। वहीं एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि यह मास्क हम जिलेभर के पुलिसकर्मियों तक पहुंचा रहे हैं। बीच-बीच में यह कांस्टेबल शहर में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए शहर में ड्यूटी भी करती हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले