पूर्व CM की डॉक्टर बहू की सांप के काटने से मौत, फेसबुक पर अपना दर्द शेयर कर आईं थी चर्चा में...

डॉ. रचना शुक्ल मंगलवार की शाम अस्पताल से लौटी थीं। वह जब अपनी कार से सब्जी लेने वापस गईं तो उनको किसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ। जब उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो वहां सांप था।

Asianet News Hindi | Published : Oct 25, 2019 2:19 PM IST

जबलपुर, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की बहू डॉक्टर रचना शुक्ला की सांप के काटने से बुधवार को देर रात कार्डियेक अरेस्ट से मौत हो गई। बता दें कि उनको मंगलवार रात सांप ने डसा था जिसके बाद उनको जबलपुर के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 23 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था।

कार के पास पहुंची और सांप ने डस लिया
घरवालों की दी जानकारी के अनुसार डॉ. रचना शुक्ल मंगलवार की शाम अस्पताल से लौटी थीं। वह जब अपनी कार में सब्जी लेने वापस गईं तो उनको किसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ। जब उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो वहां सांप था। रचना ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति अनिरुद्ध को दी। इसके बाद घरवाले उनको लेकर अस्पताल गए।

पूरे शरीर में फैल चुका था जहर
जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उनको दोबारा अस्पताल लाया गया था। जहां उनको एक के बाद एक कार्डियेक कार्डियेक अरेस्ट आए और उनकी सांसे हमेशा के लिए थम गईं। डॉक्टरो ने बताया कि उनके पूरे शरीर में सांप का जहर फैल गया था। इलाज के बावजूद भी उनको नहीं बचा सके। रचना जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ थीं।

इस वजह से थीं सुर्खियों में...
पिछली साल मई के महीने में डॉ रचना शुक्ला सोशल मीडिया में जब सुर्खियों में आई थी तब उन्होंने फेसबुक के जरिए अपना इस्तीफा देकर सिस्टम के खिलाफ विरोध जाहिर किया था। उन्होंने दावा किया था कि ड्यूटी के दौरान फरवरी 2018 में  कुछ लोगों ने खिलाफ बदतमीजी का आरोप लगाया था। रचना शुक्ला ने  इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने इस्तीफा देकर नाराजगी जाहिर की थी।
 

Share this article
click me!