बप्पा का विसर्जन करते ही बचाओ-बचाओ की अवाज लगा रहे थे लोग, ड्यूटी से गायब थे पुलिसवाले

Published : Sep 14, 2019, 12:24 PM ISTUpdated : Sep 14, 2019, 12:30 PM IST
बप्पा का विसर्जन करते ही बचाओ-बचाओ की अवाज लगा रहे थे लोग, ड्यूटी से गायब थे पुलिसवाले

सार

भोपाल में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शुक्रवार तड़के दो नावों के पलटने से 11 लोगों की डूबने से मौत के मामले में चार आरोपी नाविकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं।

भोपाल. राजधानी में भगवान गणेश की एक विशाल प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शुक्रवार तड़के दो नावों के पलटने से 11 लोगों की डूबने से मौत के मामले में चार आरोपी नाविकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं।

वोट हादसे में शामिल हैं ये आरोपी
उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल रेंज (शहर) इरशाद वली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश बाथम (25), चंगु बाथम (18), शुभम बाथम (24) एवं अभिषेक बाथम (23) हैं। ये चारों नाविक हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे के समय कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया है। इनमें थाना ऐशबाग के एएसआई शिववचन यादव, राजस्व इंस्पेक्टर अनिल गवहाने और भोपाल नगर निगम के दो अधिकारी-फायर अधिकारी साजिद खान और डिप्टी सिटी इंजीनियर आर के सक्सेना शामिल हैं।

घटनास्थल से गायब थे पुलिसवाले
शिववचन यादव को घटनास्थल पर ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करने पर उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल रेंज (शहर) इरशाद वली द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि बाकी तीन अधिकारियों को उनके विभागों ने निलंबित किया है। इनकी भी घटना स्थल पर ड्यूटी लगी थी। हालांकि ये तीनों हादसे के वक्त वहां मौजूद थे। मामले में इन नावों को चला रहे चार नाविकों के खिलाफ भादंवि की धारा 304 (ए) के तहत जहांगीराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अडानी समूह की एंट्री से चमकेगा गुना, 1059 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी तस्वीर
MP News: सीएम मोहन यादव ने सीहोर में किया PMGSY-IV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ, 987 बसाहटों को मिलेगा लाभ