आधी रात को मम्मी-मम्मी चीख रहे थे मासूम बच्चे, कुछ देर बाद सामने पड़ी थीं 4 महिलाओं की लाशें...

ये दर्दनाक हादसा दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुआ। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और वह पलट गई। आधी रात को महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, इस हादसे में 4 की मौके पर मौत हो गई। वहीं 22 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2019 6:33 AM IST / Updated: Oct 30 2019, 12:23 PM IST

दतिया (मध्य प्रदेश). धार्मिक जगह पर लोग अपने परिवार के साथ सलामती की दुआएं मांगने और मन्नत मांगने के लिए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी यहां हादसे भी हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है मध्य प्रदेश के दतिया जिले से जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच रास्ते में पलट गई और जिसमें 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में 22 लोग हुए जख्मी
दरअसल. ये दर्दनाक हादसा दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुआ। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और वह पलट गई। आधी रात को महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, इस हादसे में 22 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है। इस हादसे में किसी की मां-बहन तो किसी की पत्नी की मौत हो गई।

Latest Videos

देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे ये लोग
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार होकर  रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ये सभी लोग झांसी जिले के रहने वाले हैं। यह लोग दीपावली के भाई-दूज पर रतनगढ़ देवी की पूजा करने के लिए जा रहे थे। इस दिन दूर-दूर से यहां आकर देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री