अच्छी खबर: 1 जून से इंदौर की जनता को मिलेगी राहत, ऐसे शहर होगा अनलॉक..खुलेगा लॉकडाउन

Published : May 21, 2021, 07:43 PM ISTUpdated : May 21, 2021, 07:45 PM IST
अच्छी खबर: 1 जून से इंदौर की जनता को मिलेगी राहत, ऐसे शहर होगा अनलॉक..खुलेगा लॉकडाउन

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की समीक्षा को लेकर गुरुवार को इंदौर पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहर में 21 मई से 31 मई तक  10 दिन का सख्त लॉकडाउन लागू करने का कहा था। इस दौरान उन्होंने 1 जून से अनलॉक की ओर इशारा भी किया। वहीं शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू से निजात मिलने लगेगी। 

इंदौर. मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताह से संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। जिसे देखते लग रहा है कि 1 जून से धीरे-धीरे  कोरोना कर्फ्यू  में ढील दी जा सकती है। वहीं इंदौर कलेक्टर  मनीष सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जोनवार संक्रमण की समीक्षा करने के बाद लॉकडाउन की पाबंदियों से रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि एक दिन पहले सीएम शिवराज ने भी उज्जैन दौरे के दौरान कहा था कि उज्जैन संभाग के जिलों को अगले महीने खोला जाएगा।

हालात की समीक्षा करने के बाद होगा फैसला
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की समीक्षा को लेकर गुरुवार को इंदौर पहुंचे थे। जहां उन्होंने शहर में 21 मई से 31 मई तक  10 दिन का सख्त लॉकडाउन लागू करने का कहा था। इस दौरान उन्होंने 1 जून से अनलॉक की ओर इशारा भी किया। वहीं शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि फिलहाल कुछ दिनों का और पाबंदी रहेगी, लेकिन एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू से निजात मिलने लगेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उससे पहले हालात की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद ही फैसला किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि हो सकता शुरुआत में पहले की तरह इसका समय 12 बजे तक ही रहे।

प्लानिंग के साथ खुलेंगी दुकानें..बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन 
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि 28 मई तक लगाए गए कोविड कर्फ्यू के पश्चात सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ेगा इंदौर, प्रतिबंधों से नागरिकों को राहत प्रदान की जाएगी। जिन क्षेत्रों में संक्रमण के केस ज्यादा आएंगे वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। सबसे पहले कंस्ट्रक्शन सेक्टर को खोलने पर विचार चल रहा है। थोक के व्यापार को ढील देने की कोशिश रहेगी। रेस्टोरेंट में टेक अवे की सुविधा शुरू की जा सकती है। सभी दुकानों को खोलने की प्लानिंग रहेगी। 

इंदौर में लगातार कम हो रहे संक्रमित मरीज
बता दें कि मध्य प्रदेश और इंदौर के लिए राहत की खबर है कि लगातार संक्रमित मामलों में कमी आ रही है। इंदौर में पिछले 24 घंट के दौरान  937 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं इससे दोगुने 1735 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 9 प्रतिशत पर आ गई है। अभी एक्टिव मरीज़ों की संख्या 10 हजार से ज्यादा है। 12 अप्रैल के बाद से 1 हजार से कम पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र