पहले की सगाई फिर होटल में रोज करने लगा मंगेतर का रेप, शर्मनाक है शादी से पहले जवान की करतूत

मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां सगाई के बाद एक सीआईएसएफ जवान ने अपनी मंगेतर के साथ होटल में बुलाकर रेप किया। फिर कई बार बलात्कार करने के बाद शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 3, 2023 12:36 PM IST

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) एएसआई जवान ने अपनी ही मंगेतर के साथ रेप किया। पहले तो उसने लड़की के साथ परिवार की सहमति से रीति-रिवाज से सगाई की। इसके बाद मिलने के लिए एक होटल में बुलाने लगा। फिर उसके साथ रेप किया।

सगाई के बाद करने लगा शर्मनाक हरकतें...
दरअसल, यह शर्मनाक मामला ग्वालियर शहर के चंद्रवनी नाका इलाके की है। जहां की निवासी परिवार ने अपनी बेटी की सगाई कुछ दिन पहले श्योपुर के रहने वाले हितेंद्र मीणा के साथ सगाई की थी। दोनों के परिवार के अलावा उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। सगाई के बाद हितेंद्र अपनी मंगेतर से फोन पर लंबी-लंबी बातें करने लगा। फिर एक दिन जवान ने मंगेतर को मिलने के लिए होटल विरासत में मिलने के लिए बुलाया। जहां उसने शादी का हवाला देते हुए लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण आए दिन करने लगा। फिर उसका जब मन भर गया तो शादी करने से मना कर दिया।

Latest Videos

मंगेतर को एक होटल के बाद दूसरी होटल में ले जाने लगा
पीड़िता अब पुलिस के पास अपने मंगेतर के खिलाफ थाने पहुंची है। जहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। मामले की जांच कर रहे पड़ाव थाना के टीआई विवेक अष्थाना कहा कि एएसआई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की के मुताबिक, आरोपी ने पहले सगाई के बाद शादी का हवाला देते हुए उसके विरोध करने के बाद भी दुष्कर्म किया है। वह आए दिन घनौनी हरकत को अंजाम देता रहा। एक होटल के बाद फिर इसी तरह दूसरे होटल में बुलाकर शारीरिक शोषण करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे बदनाम करने और शादी तोड़ने की धमकी देने लगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts