ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी कोरोना संक्रमित महिला, आधी रात को हैवान बना वार्ड बॉय और करने लगा रेप की कोशिश

यह घटना ग्वालियर के लोटस कोविड अस्पताल की है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एडिशनल एसपी हितिका वासल पहुंची। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार रात 11 बजे से 12 बजे के बीच की है। जहां पर कथित तौर पर एक वार्ड ब्वॉय ने एक कोरोना मरीज के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2021 1:51 PM IST / Updated: Apr 18 2021, 07:24 PM IST


ग्वालियर. (मध्य प्रदेश). पूरे देश में कोरोना कहर बरपा रहा है, संकट के समय सरकार से लेकर आम आदमी तक हॉस्पिटल के हर एक स्टाफ देवता तुल्य मान रही हैं। क्योंकि वह अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जिंदगी बचा रहे हैं। वहीं इसी बीच एमपी के ग्वालियर जिले के एक कोविड अस्पताल से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भर्ती कोरोना संक्रमित महिला से वार्ड बॉय ने रेप करने का प्रयास करता रहा। पीड़िता हिम्मत करके चीखी और शर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

आधी रात को चेकअप के नाम पर करने लगा छेडछाड़
दरअसल, यह घटना ग्वालियर के लोटस कोविड अस्पताल की है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एडिशनल एसपी हितिका वासल पहुंची। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार रात 11 बजे से 12 बजे के बीच की है। जहां पर कथित तौर पर एक वार्ड ब्वॉय ने एक कोरोना मरीज के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Videos

महिला ने बताई पूरी कहानी
पीड़ित महिला करीब  45 साल की है, उसने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि देर रात  वार्ड बॉय जांच करने के बहाने से  कमरे में आया। चेकअप के नाम पर छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसने दरवाजे की कुंडी लगा दी। फिर वो रेप की कोशिश करने लगा। जब मैं जोर से चीखने लगी तो वह भाग निकला।

ऑक्सीजन सपोर्ट है महिला
पुलिस ने बताया कि  शिवपुरी जिले की रहने वाली महिला की कोरोना की वजह से तबीयत खराब हो गई थी। उसके परिजनों ने उसे 16 अप्रैल को  ग्वालियर के लोटस अस्पताल एडमिट कराया। जिसके बाद अस्पताल ने पीड़िता को कोविड सेंटर होटल में भर्ती करवा दिया। जहां उसका ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख इलाज किया जा रहा था। इसी बीच कल रात यह घटना हुई।

Share this article
click me!

Latest Videos

10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें