MP के सागर से दर्दनाक खबर: पति-पत्नी ने किया सुसाइड, डेढ़ साल का बेटा मां के पैर पकड़ मम्मी-मम्मी चीख रोता रहा

Published : May 12, 2022, 12:20 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 01:35 PM IST
MP के सागर से दर्दनाक खबर: पति-पत्नी ने किया सुसाइड, डेढ़ साल का बेटा मां के पैर पकड़ मम्मी-मम्मी चीख रोता रहा

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपत्ति अपने डेढ़ साल के अकेल छोड़ गए। मासूम को अभी यह भी नहीं पता कि उसके मम्मी पापा मर गए। वह मां के पैर पकड़ कभी रोता रहता तो कभी उन्हें खिलौना समझ खेलता रहता।  

सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी दर्दनाक और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे देख हर किसी के आंसू छलक पड़े। जहां एक पति-पत्नी ने अपने  डेढ़ साल बच्चे के अकेला छोड़कर सुसाइड कर लिया। मासूम को यह भी नहीं पता की उसके मम्मी-पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह फांसी के फंदे पर लटकी मां के शव से लिपट रोता तो कभी पैर पकड़ खेलता रहता। उसे नहीं मालूम कि मां मर गई है। मासूम बंद कमरे में  चार घंटे तक ऐसा ही करता रहा। जब उसके  रोने की आवाज पड़सियों ने सुनी वह घर के अंदर पहुंचे। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला फंदे पर लटकी थी। बेटा मां के शव पर पैरों से लिपटकर रो रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर बुलाया।

महिला का शव फंदे पर लटका..मासूम पैर पकड़ खेलता रहा
दरअसल, यह मार्मिक सीन सागर जिले के गढ़ाकोटा का है। जहां चायनीज फूड बेचने वाले एक नेपाली पति-पत्नी के शव बुधवार सुबह किराए के  घर में मिले। महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था, तो वहीं युवक की लाश बाथरूम में पड़ी हुई थी। वहीं मासूम बच्चा अपनी मां से लिपटकर सिसक रहा था। वहीं पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि  मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। दूसरे दिन बुधवार सुबह तक पति-पत्नी का कोई पता नहीं था। जब बच्चे की रोने की आवाज से अंदर गए तो उनके शव पड़े थे।

चायनीज फूड का ठेला लगाते थे पति-पत्नी
पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए और जांच के लिए अस्पताल भेज दिए गए। पुलिस ने मृतक दंपत्ति की पहचान  केसर साहूद (28), पत्नी पशुपति साहूद (24) के रूप में की है। दोनों  नेपाल के अक्षम शहर के रहने वाले थे। वह गढ़ाकोटा के राम वार्ड में किराए से रह रहे थे। कस्बे में बस स्टैंड के पास चायनीज फूड का ठेला लगाते थे। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दंपत्ति करीब  6 महीने पहले ही गढ़ाकोटा आया था। वहीं खबर लगते ही  मृतक का भाई सिद्धार्थ साहूद और जीजा भरत गढ़ाकोटा पहुंच गए। डेढ साल के बच्चे को पुलिस ने मृतक के भाई सिद्धार्थ को सौंप दिया है।

शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट्स के अलावा कुछ नहीं था
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। दोनों ने साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाई है। दंपती के बीच मंगलवार रात हुए विवाद के बाद से ही अनबन चल रही थी। शुरूआती जांच में सामने आया है। बुधवार सुबह नहाते समय दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हुआ होगा। इसके बाद जब पत्नी दूध लेने गई, तभी बाथरूम में पति ने फांसी लगा ली। पति को मरा देख पत्नी घबरा गई और उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि जिस वक्त पुलिस ने उसके शब बरामद किए उस दौरान उनके शरीर पर सिर्फ अंडरगारमेंट्स के अलावा कुछ नहीं था। 

यह भी पढ़ें-पुलिस कांस्टेबल की क्रूरता: भूख-प्यास से तड़प रहे 6 साल बच्चे का घोंटा गला, मासूम का कसूर जान आ जाएंगे आंसू

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में मां-बाप की क्रूरता की हद: बेटे को 22 कुत्तों के बीच 2 साल तक किया कैद, मासूम की हालत डरावनी
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP PWD Workshop: 'इंजीनियर्स भगवान विश्वकर्मा के अवतार, गुणवत्ता से समझौता नहीं'- CM मोहन यादव
शोध से बदलेगी सोच, राष्ट्रीय समागम में मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा संदेश