पति से नहीं देखी गई पत्नी की बेवफाई...घर, परिवार और समाज से लड़कर लिया जिगर वाला फैसला

Published : Nov 25, 2019, 11:22 AM ISTUpdated : Nov 25, 2019, 11:26 AM IST
पति से नहीं देखी गई पत्नी की बेवफाई...घर, परिवार और समाज से लड़कर लिया जिगर वाला फैसला

सार

यह अनोखा मामला राजधानी भोपाल का है। कोर्ट में महिला ने बताया कि वह 7 साल बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूली है।  शादी के बाद भी वह उससे मिलती थी, वह आज भी उससे उतना ही प्यार करती है, जितना वो पहले करती थी। 

भोपाल. (मध्य प्रदेश). तलाक की खबरें तो आपने आए दिन सुनी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। जहां एक पति अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे रहा है। ताकि उसकी बीवी अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिता सके। युवक के इस कदम की हर कोई तारफी कर रहा है।

दोनों के दो बच्चे हैं, फिर खुशी-खुशी हो रहे हैं अलग
दरअसल, यह अनोखा मामला राजधानी भोपाल का है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी सात साल पहले एक  फैशन डिजाइनर महिला के साथ हुई थी। आज उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह पत्नी को खुशी-खुशी तलाक दे रहा है। दोनों का यह मामला एक फैमिली कोर्ट में चल रहा है।

7 साल बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई
कोर्ट में महिला ने बताया कि वह 7 साल बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूली है।  शादी के बाद भी वह उससे मिलती थी, वह आज भी उससे उतना ही प्यार करती है, जितना वो पहले करती थी। युवती ने बताया मैं उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन पिता ने दूसरी समाज में विवाह करने से मना कर दिया था। जब मैंने यह बात अपने पती को बताई तो वह मेरी खुशी के लिये तैयार हो गए।

दोनों की अदालत में कराई थी काउंसिलिंग
अदालत में पहले दोनों की काउंसिलिंग भी कराई। जब उन्होंने अपनी स्टोरी काउंसलर शैल अवस्थी को  सुनाई तो वह भी हैरान थे। इसके बाद युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी को नहीं भूल पाएगी। अगर मेरे पति बच्चों को अपने पास नहीं रखेंगे तो वह अपने साथ रखेगी। हालांकि दोनों अपनी मर्जी से एक-दूसरे अलग होने के लिए तैयार हो गए।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी