46 साल की महिला के पेट में अचानक उठा दर्द, इंदौर के डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की रिपोर्ट देखी तो रह गए दंग

Published : Jul 25, 2022, 02:23 PM IST
46 साल की महिला के पेट में अचानक उठा दर्द, इंदौर के डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की रिपोर्ट देखी तो रह गए दंग

सार

इंदौर की रहने वाली एक 46 साल की महिला के पेट में अचानक दर्द उठा। डॉक्टरों ने उसे पेट दर्द की दवा दी। लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। जब एंडोस्कोपी की गई तो महिला के पेट में छाले और एक हेयर पिन मिली। 

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जब पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को दिखाया तो वो भी हैरान रह गए। दरअसल, इंदौर की रहने वाली एक 46 साल की महिला के पेट में अचानक दर्द उठा। डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टरों ने सामान्य दर्द बताकर उसे दवाई दी। लेकिन धीरे-धीरे उसके तकलीफ बढ़ती गई। अचानक महिला को भूख लगनी भी बंद हो गई। जब महिला की एंडोस्कोपी की गई तो महिला के पेट के अंदर एक पिन (हेयर पिन )  मिली जिसे देखकर वो हैरान हो गए। 

दरअसल, रजिया को करीब एक महीने से पेट दर्द और उल्टियां हो रही थीं। जिसके बाद उसने अपने ही गांव के कई डॉक्टरों को दिखाया। लेकिन उसे आराम नहीं मिला। जिसके बाद वो प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची। जब डॉक्टरों ने महिला की सोनाग्राफी की सभी रिपोर्ट नॉर्मल आईं। लेकिन उसके बाद भी महिला के पेट दर्द में कमी नहीं आई। इसके बाद एंडोस्कोपी की गई तो उसके पेट में एक पिन दिखाई दी। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने उस पिन को बाहर निकाल दिया है जिसके बाद से महिला को आराम है। 

पिन के कारण पेट में छाले
डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पेट में पिन होने के कारण उसके पेट में छाले हो गए थे और कई जगह घाव भी बन गए थे। जिस कारण से उसके दर्द से आराम नहीं मिल रहा था। फिलहाल पिन को निकाल दिया गया है। अब महिला को आराम है जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

डिप्रेशन का चल रहा है इलाज
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 10 साल से डिप्रेशन का शिकार है। उसका इलाज चल रहा है। शायद महिला ने डिप्रेशन की दवाई के साथ ही हेयर पिन को निगल लिया होगा। डॉक्टरों ने बताया कि पिन सोनोग्राफी में इसलिए दिखाई नहीं दी कि पिन मसल्स के बीच में फंसी थी।

इसे भी पढ़ें-  इंदौर में हॉस्टल रूम में इस हाल में मिली मेडिकल कॉलेज की छात्रा, डायरी में लिखा था- जिंदगी से हार गई 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ
Indore: 2 साल की बच्ची से रेप-हत्या की कोशिश करने वाले दरिंदे को 4 बार उम्रकैद की सजा