दोस्त बना गद्दार: इंदौर में फैशन डिजाइनर ना चाहकर भी मर गई, वो कहता मेरे पास रिवॉल्वर, मां और तूझे मार डालूंगा

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर एक 22 साल की फैशन डिजाइनर को उसके दोस्त ने इतना टॉर्चर किया की युवती ने ना चहाकर भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोपी के खौफ के चलते उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। फिर भी वह नहीं माना तो दुनिया ही छोड़ दी।

Asianet News Hindi | Published : May 12, 2022 1:00 PM IST

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक मार्मिक खबर सामने आई है। जहां एक  22 साल की फैशन डिजाइनर ने ना चाहकर भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मरने के पीछे की वजह है एक सिरफिरा दोस्त, जिसके चलते उसने दुनिया छोड़ना पड़ गया। क्योंकि आरोपी ने उसकी कुछ पसर्नल फोटो खींच लिए थे। जिनको वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं वह कहता था कि मेरे पास रिवॉल्वर है, अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुझे और तेरी मां को मार डालेगा।

सुबह आरोपी से मिली और शाम में लगा ली फांसी
दरअसल, यह घटना इंदौर के  भंवरकुआं इलाके की है। जहां मृतका ममता अपने परिवार के साथ रहती थी। वह पेशे से एक फैशन डिजाइनर  थी। वह एक शोरूम में नौकरी भी करने लगी थी। लेकिन उसका दोस्त एक माह से परेशन कर रहा था। जिसके चलते उसने नौकरी भी छोड़ दी। बुधवार को ममता को विशाल ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया था। शाम को जब ममता घर लौटी तो वो काफी तनाव में थी। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मां बोली-उसने मेरी बेटी को जीने नहीं दिया....
वहीं इस पूरे मामले पर मृतका की मां ज्योति सोलंकी  ने बताया कि मेरे बेटी को विशाल बहुत परेशान करता था। वह जहां भी जाती उसके पीछे लग जाता था। इसके चलते उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। नौकरी तक छोड़ दी थी। वो कहता था कि मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा, इससे मेरी बेटी सदमे में आ गई थी। उसने मेरी बेटी को इतना परेशान किया की आखिर में उसको मरना ही पड़ा।

पिता ने बताया कि आरोपी क्यों उनकी बेटी को करता था परेशान
मामले की जांच कर रहे TI शशिकांत चौरसिया ने बताया कि ममता का शव सबसे पहले उसके पिता जगन्नाथ सिंह ने फंदे पर लटके देखा था। जिसके बाद हमे सूचित कर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके परिवार में शादी थी। जहां विशाल से उनकी बेटी की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। फिर विशाल ने अचानक बेटी के सामने शादी करने के लिए प्रपोज किया। लेकिन ममता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद से वह बेटी को बदनाम करने और किसी और से शादी नहीं करने को लेकर धमकी देने लगा।  करीब एक माह से वो परेशान कर रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें-बिहार की मार्मिक घटना: शादी के दो दिन बाद ही युवक ने किया सुसाइड

यह भी पढ़ें-पुलिस कांस्टेबल की क्रूरता: भूख-प्यास से तड़प रहे 6 साल बच्चे का घोंटा गला, मासूम का कसूर जान आ जाएंगे आंसू

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र में मां-बाप की क्रूरता की हद: बेटे को 22 कुत्तों के बीच 2 साल तक किया कैद, मासूम की हालत डरावनी

 

Share this article
click me!