अनूठी आस्था: 90% तक जल गईं जैन साध्वी, फिर भी वहां से नहीं हटीं, क्योंकि साधना का समय बचा था

मध्य प्रदेश में आस्था और निष्ठा का एक अनूठा मामला सामने आया है। जहां एक जैन साध्वी ने समाधि लेने की इच्छा जताई और उनका समाधि मरण हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2019 7:22 AM IST / Updated: Dec 30 2019, 01:20 PM IST


छतरपुर/ सागर. मध्य प्रदेश में आस्था और निष्ठा का एक अनूठा मामला सामने आया है। जहां एक जैन साध्वी ने समाधि लेने की इच्छा जताई और उनका समाधि मरण हो गया। वह साधना कर रहीं थीं उसी समय सिगड़ी की आग उनके वस्त्रों तक पहुंच गई। जिससे वो 90 प्रतिशत जल गई।

 90 प्रतिशत तक जलती रहीं, फिर भी वह नहीं हठीं
दरअसल, यह मामला छतरपुर जिले के नैनागिर तीर्थस्थाल का है। शुक्रवार रात जैन साध्वी आर्यिका सुनयमति माताजी अपने कमरे में एक चटाई बिछाई और वह बैठ गईं। कुछ देर बाद एक सेविका ने सिगड़ी में कुछ अंगारे कमरे के बाहर रखकर दूसरा काम करने के लिए वहां से चली गई। लेकिन सिगड़ी की आग उनके वस्त्रों तक पहुंच गई। वह करीब 90 प्रतिशत तक जलती रहीं। फिर भी माताजी वहां से नहीं उठीं। क्योकि उनकी साधना का अभी समय बचा था।

Latest Videos

साध्वी ने हॉस्पिटल में ली सामाधि
कुछ देर बाद जब उनकी साधना पूरी होने के बाद वहां से उठने लगी तो आग उनके गले तक पहुंच चुकी थी। उनकी खाल पूरी तरह से शरीर से अलग हो चुकी थी। जैसे ही आश्रम की सेविकाओं ने उनको इस हालत में देखा तो वह उनको लेकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उन्होंने हॉस्पिटल में समाधि की इच्छा जताई और करीब 30 घंटे बाद उन्होंने समाधि ली। रविवार सुबह करीब 5: 30 पर उनका समाधि मरण हो गया।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts