झाबुआ के भगोरिया मेले में शोहदों की गुंडई, लड़कियों की लात-घूंसों से पिटाई की, छेड़खानी का विरोध करने पर घटना

Published : Mar 16, 2022, 05:52 PM IST
झाबुआ के भगोरिया मेले में शोहदों की गुंडई, लड़कियों की लात-घूंसों से पिटाई की, छेड़खानी का विरोध करने पर घटना

सार

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियों को घेरकर पिटाई की जा रही है। बाद में पता चला कि ये वीडियो 12 मार्च का है। भगोरिया मेले में 7 युवकों ने 6 आदिवासी लड़कियों से बदतमीजी की है। 

झाबुआ। झाबुआ के मेघनगर में आयोजित भगोरिया मेले में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम यहां कुछ लड़कियों से मारपीट और छेड़छाड़ की गई। आरोपी शोहदों ने पहले लड़कियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मेले में भीड़ खड़े होकर तमाशा देखती रही। बाद में लड़कियों की शिकायत पर मेघनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। घटना में शामिल 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कियों को घेरकर पिटाई की जा रही है। बाद में पता चला कि ये वीडियो 12 मार्च का है। भगोरिया मेले में 7 युवकों ने 6 आदिवासी लड़कियों से बदतमीजी की है। पीड़ित लड़कियां अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि भगोरिया मेले में शनिवार शाम 4 बजे मेघनगर बस स्टैंड के पीछे 6-7 लड़के उनके पीछे चल रहे थे। एक लड़के ने एक लड़की के कंधे पर हाथ रख दिया। जब लड़की ने विरोध किया तो मारपीट की गई। 

यह भी पढ़ें- खुली जीप..सिर पर पगड़ी और चेहरे पर काला चश्मा, देखिए जब CM शिवराज पत्नी के साथ निकले, खुशी ऐसी की नाचने लगे

पुलिस ने वीडियो संज्ञान लिया, सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एक लड़की ने आरोपी संजय बारिया के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने संजय की तलाश की तो पता चला कि वह सातबिल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर किया और उससे घटना में शामिल अन्य युवकों की जानकारी ली। उसके बाद अन्य 6 आरोपियों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में अनिल, आंजु, दिनेश, शंकर और दो अन्य नाबालिग शामिल हैं। लड़की के कंधे पर नाबालिग ने हाथ रखा था, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था। 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 25 अप्रैल तक नहीं होंगे पंचायत चुनाव, जानिए क्या है वो वजह जिसके चलते लिया गया ये फैसला

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये है धर्मेंद्र का असली फैन: बर्थडे पर भोपाल में पूरे दिन फ्री चला रहे ऑटो
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी चोट: बालाघाट में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के सामने किया सरेंडर