वरमाला के समय साली से टकराई जीजा की नजर, सुहागरात पर भी उसके सपने देखता रहा-2 महीने भी ना हुआ सब्र

Published : Jul 18, 2022, 11:44 AM ISTUpdated : Jul 19, 2022, 10:02 AM IST
वरमाला के समय साली से टकराई जीजा की नजर, सुहागरात पर भी उसके सपने देखता रहा-2 महीने भी ना हुआ सब्र

सार

जीजा-साली की यह प्रेम कहानी मीडिया की सुर्खियों में हैं। वजह इसलिए खास है, क्योंकि अपनी शादी के दिन ही साली को देखकर जीजा मर मिटा था। फिर क्या था? 2 महीने बाद ही वो पत्नी को छोड़कर साली को लेकर रफूचक्कर हो गया। पढ़िए मध्य प्रदेश की ये चौंकाने वाली कहानी...  

भोपाल. जीजा और साली की यह लव स्टोरी (Jija sali ki love story) शॉक्ड करने वाली है। यह मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले का है। साली के प्यार में पागल हुआ जीजा (Jija Sali Romance) शादी के 2 महीने बाद ही उसे लेकर भाग निकला। हालांकि, शख्स की पत्नी ने भी हार नहीं मानी। वो पुलिस के चक्कर काट रही है। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद इस बात को लेकर कपल में झगड़ा भी हो गया था। इससे नाराज होकर पीड़िता अपने मायके रीछई गांव आ गई थी। उधर, करीब हफ्ते भर बाद जीजा ससुराल पहुंचा और साली को लेकर भाग गया।पढ़िए मध्य प्रदेश की ये चौंकाने वाली कहानी...

वरमाला के समय साली को देखते ही रह गया

अपनी शादी के दिन ही यानी वरमाला पर साली को देखकर यह शख्स फिदा हो गया था। वो तभी से कोशिश में था कि कैसे भी हो, साली को भगाकर ले जाएगा। शादी के 2 महीने बाद वो अपने मंसूबे में कामयाब हो गया। पीड़िता बहन अपने पति से धोखा खाने के बाद FIR दर्ज कराने जब थाने पहुंची, तो पुलिस को भी ताज्जुब हुआ। पुलिस ने लिखित में शिकायत ले ली है, लेकिन FIR दर्ज नहीं करने से नाराज पीड़िता सागर एसपी से शिकायत करने  एसपी कार्यालय पहुंची थी।

साली को देखते ही पत्नी को भूला
यह मामला सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्राम बेरखेड़ी का है। यहां की रहने वाली शिवानी शुक्ला की शादी सिमरिया ग्राम के विवेक शुक्ला से दो महीने पहले हुई थी। लेकिन दो महीने बाद यानी 8 मई को विवेक साली को घर से भगा ले गया। जब इसकी खबर शिवानी को पता चली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वो गुस्से में इसकी शिकायत करने बहेरिया थाने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने उसकी FIR दर्ज नहीं की। पीड़िता ने अपनी शादी की एक फोटो भी शेयर किया है। कहा जा रहा है कि वरमाला पर जब विवेक ने अपनी साली को देखा, तभी से वो पत्नी को छोड़ने की प्लानिंग करने लगा था। एसपी ऑफिस में पुलिस ने पीड़िता से लिखित में शिकायती आवेदन ले लिया है। हालांकि, उससे अपना मामला फैमिली कोर्ट में ले जाने को कहा गया है। इस बीच जीजा-साली कर्रापुर के सिमरिया गांव में मिले। साली ने अपनी रजामंदी से जीजा के साथ रहने की बात कही है।

यह भी पढ़ें
जयपुर में डांसर पर पैसा उड़ा रहे थे 65 लोग, रिकॉर्ड होने लगा तो लड़की बोली-भैया कितना वीडियो बनाओगे
उफनती नदी के किनारे बैठकर रो रही थी प्रेग्नेंट लेडी, तभी बरसते पानी में गूंजी बच्चे की किलकारी, ये बने देवदूत

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ
Indore: 2 साल की बच्ची से रेप-हत्या की कोशिश करने वाले दरिंदे को 4 बार उम्रकैद की सजा