Digvijay Singh के बीफ वाले बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, दिग्विजय खान रख लें अपना नाम

दिग्विजय सिंह के बीफ वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। दिग्विजय सिंह को अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान कर लेना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 1:03 AM IST

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बीफ वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा है कि उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। दिग्विजय सिंह को अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान कर लेना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह कुछ भी कह सकते हैं। वे अपने राजनीतिक संन्यास पर हैं। अगर वह बीफ खाना सही समझते हैं तो अपना नाम बदलकर दिग्विजय खान रख लें। 

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भोपाल में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि वो मांसाहारी थे और गाय का मांस खाने में बुराई नहीं समझते थे। भोपाल के नर्मदा मंदिर भवन में कांग्रेस के जनजागरण अभियान में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने दिवंगत वीर सावरकर की किताब का हवाला देते हुए आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। 

Latest Videos

आरएसएस पर बोला था हमला
उन्होंने कहा था कि सावरकर की किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। किताब में लिखा है कि जो गाय अपने ही मल में लोट ले वो हमारी माता कैसे हो सकती है, साथ ही गौ मांस खाने में कोई बुराई नहीं है। तो फिर गौ-पूजक उनका समर्थन क्यों करते हैं? दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा था कि हमारे देश में कुछ ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कि कहां लिखा है कि गौ मांस नहीं खाएं और अधिकांश हिंदू गौ हत्या के खिलाफ हैं। खुद सावरकर ने गाय के बारे में अपनी किताब में खुलकर लिखा और कहा है, वहीं सावरकर आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं। 

दिग्विजय के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ हमला बोल दिया है। शनिवार को दिए बयान से शुरू हुआ विवाद थमा भी नहीं था कि दिग्विजय सिंह ने रविवार को एक और विवादित बयान दे दिया। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जींस पहनने वाली लड़कियां पीएम मोदी से प्रभावित नहीं हैं। केवल 40 से 50 साल साल की महिलाएं ही उनसे प्रभावित हैं।

 

ये भी पढ़ें

Digvijay Singh के विवादित बोल, कहा - जींस पहनने वाली लड़कियां PM मोदी को नहीं करतीं पसंद

योगी की राह पर शिवराज: अब MP में पत्थरबाजों की खैर नहीं, तोड़फोड़ पर होगी वसूली, विधानसभा में बिला पास

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील