लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Published : Apr 14, 2020, 07:36 PM ISTUpdated : Apr 14, 2020, 08:02 PM IST
लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, सामने आई चौंकाने वाली वजह

सार

कोरोना वायरस से निपटने के पुलिसवाले 15 से 18 घंटे की ड्यूटी करके अपना फर्ज निभा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली।

भोपाल. कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुलिसवाले 15 से 18 घंटे की ड्यूटी करके अपना फर्ज निभा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली।

हवा में लहराते हुए खुद को मार ली गोली
दरअसल, यह घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे भोपाल शहर के नीलबड़ इलाके में हुई। जहां रातीबड़ थाने में तैनात चेतन ठाकुर नाम के कांस्टेबल ने पहले अपनी सर्विस रिवॉल्वर हवा में लहराई फिर खुद को गोली मार ली। बुलेट सिपाही के कंधे में जा लगी और जवान जमीन पर गिर पड़ा।

कांस्टेबल की हालत बनी हुई है क्रिटिकल 
 इसके बाद साथी जवानों ने चेतन को शहर के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है, डॉक्टरों ने बताया कि सिपाही की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

सिपाही ने इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के मुताबिक, सिपाही चेतने लगातार ड्यूटी करने की वहज  से परेशान था। वह लॉकडाउन के वक्त ड्यूटी के बोझ और शिफ्ट से ज्यादा काम करने के कारण परेशान हो चुका था। इसी के चलते कांस्टेबल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 

मामले पर कुछ नहीं बोल सके पुलिस के अधिकारी
घटना की जानकारी लगते ही एसपी हेडक्वार्टर धर्मवीर सिंह यादव और एडिशनल एसपी रजत सकलेचा मौके पर पहुंच गए हैं और कॉन्स्टेबल का हाल जाना हे। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Chhindwara Newborn Dumped: दिल दहला देने वाली घटना, टॉयलेट में मिला नवजात का शव
MP में लाड़ली बहनों को मिलेंगे 5000 रुपए महीना? CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान!