स्कूल पूछ रहा कि बच्चे ऑनलाइन क्लास ज्वाइन क्यों नहीं कर रहे, मां के पास नहीं है कोई जवाब

Published : Sep 02, 2020, 10:04 AM ISTUpdated : Sep 02, 2020, 12:32 PM IST
स्कूल पूछ रहा कि बच्चे ऑनलाइन क्लास ज्वाइन क्यों नहीं कर रहे, मां के पास नहीं है कोई जवाब

सार

सास के घर आने से गुस्साए शौहर ने निकाह के 19 साल बाद बीवी को मोबाइल पर वीडियो कॉल करके ट्रिपल तलाक दे दिया था। काफी समझाइश के बाद भी जब शौहर नहीं माना, तब बीवी ने भोपाल के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शौहर बेंगलुरु में किसी होटल में मैनेजर है। उसका सिंगापुर का पासपोर्ट है। वो विदेश न भाग जाए, इसलिए पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिये बीवी को ट्रिपल तलाक देकर पति दोनों बच्चों के साथ गायब हो गया है। स्कूल से महिला के पास लगातार शिकायत आ रही है कि उसके बच्चे ऑनलाइन क्लास ज्वाइन क्यों नहीं कर रहे? महिला के पास इसका कोई जवाब नहीं है, क्योंकि वो अपनी पीड़ा बयां नहीं करना चाहती। सास के घर आने से गुस्साए पति ने शादी के 19 साल बाद अपनी बीवी को ट्रिपल तलाक दे दिया। जबकि ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बन चुका है। 42 साल की महिला का भोपाल में कोहेफिजा इलाके में मायका है। शौहर बेंगलुरु के किसी होटल में मैनेजर है। महिला ने 19 अगस्त को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 


पति को वीडियो कॉल करके खूब रोई महिला
ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भोपाल में पहला केस दर्ज हुआ है। 42 साल की पीड़िता ने कोहेफिजा थाने में जाकर अपने शौहर के खिलाफ WhatsApp कॉल के जरिये तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई थी। NRI महिला का मायका भोपाल में है। आरोप है कि उसके पति ने 25 लाख रुपए के दहेज की मांगी की। इसके बाद गुस्से में आकर 12 जून को उसे तलाक दे दिया। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने शौहर को वीडियो कॉल के जरिये बच्चे सौंपने की गुहार लगाई, लेकिन वो नहीं पिघला। दम्पती के रिश्ते में यह दरार 2005 के बाद आई। महिला ने बेटे को जन्म दिया था। तब देखभाल के लिए अपनी मां को बेंगलुरु बुलाया था। शौहर इससे नाराज था। उसने इसी बात को मुद्दा बनाया।

वीडियो कॉल पर खूब रोई पत्नी...
महिला ने बताया कि उसका पति बेंगलुरू के एक होटल में मैनेजर है। सीएसपी नागेंद्र भटैरिया ने बताया कि पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) के तहत मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी। शादी के बाद वे सिंगापुर चले गए। वहां करीब 5 साल रहने के बाद मलेशिया शिफ्ट हो गए। यहां उनके बेटे का जन्म हुआ। महिला ने बताया कि 2012 में परिवार बेंगलुरु आ गए। यहां 2015 में छोटे बेटे का जन्म हुआ। इस दौरान पीठ में दर्द होने पर उसने अपनी मां को बेंगलुरु बुला लिया। शौहर तब से नाराज थे। अब 10 जून की रात उसे घर से निकाल दिया। जब वो भोपाल पहुंची, तो WhatsApp कॉल पर तलाक बोल दिया। महिला ने कहा कि उसने पति को वीडियो भेजकर अपने बच्चों के वापस करने की गुहार लगाई, लेकिन वो नहीं पिघले। 

पुलिस ने घोषित किया इनाम
पुलिस ने आरोपी फैज आलम अंसारी को फरार घोषित करके 3 हजार रुपए का इनाम रखा है। पिछले दिनों भोपाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बेंगलुरु गई थी, लेकिन वो वहां नहीं मिला। कोर्ट ने 21 अगस्त को फैज की अग्रिम जमानत खारिज की दी थी। उसके पास सिंगापुर का पासपोर्ट है। वो विदेश न भाग जाए, इसलिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इस बीच महिला ने कहा कि उसे नहीं मालूम कि उसके बच्चे किस हाल में होंगे।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Pratibha Samman Samaroh: PM मोदी का जिक्र कर CM मोहन यादव ने युवाओं को दिया सफलता का बड़ा मंत्र
MP Tech Growth Conclave 3.0: GCC, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर