प्रेमिका से बोला-फांसी लगाने जा रहा हूं, घर आई तो देखा फंदे पर लटका था प्रेमी

Published : Nov 26, 2020, 04:43 PM ISTUpdated : Nov 26, 2020, 04:47 PM IST
प्रेमिका से बोला-फांसी लगाने जा रहा हूं, घर आई तो देखा फंदे पर लटका था प्रेमी

सार

मनीष घर पर था। विनीता काम पर गई थी। रात करीब 10 बजे मनीष ने विनीता को फोन कर कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है। यह सुनकर उसने मनीष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने फोन काट दिया। 

उज्जैन (Madhya Pradesh) । पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रह रहे युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसने घटना से पहले प्रेमिका के पास फोन किया और बोला- मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसपर बदहवास प्रेमिका कमरे पर पहुंची तो चीख पड़ी। प्रेमी का शव उसकी चुनरी के सहारे फांसी पर झूल रहा था। यह घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के शिप्रा विहार कॉलोनी की है। 

प्रेमिका के साथ करता था हलवाई का काम
पुलिस जांच में यह बात सामने आया कि दुर्गा कॉलोनी निवासी मनीष लोधी (30) अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर बापूनगर निवासी विनीता के साथ शिप्रा विहार कॉलोनी में एक किराए के कमरे में रहता था। दोनों हलवाई का काम करते हैं। 

रात 10 बजे फोन पर कही थी ये बातें
बुधवार की रात मनीष घर पर था। विनीता काम पर गई थी। रात करीब 10 बजे मनीष ने विनीता को फोन कर कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है। यह सुनकर उसने मनीष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने फोन काट दिया। 

प्रेमिका की चुनरी को बनाया फंदा
विनीता बदहवासी की हालत में घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में मनीष पंखे से लटका था। गले में विनीता की चुनरी का फंदा था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि मनीष पारिवारिक समस्याओं को लेकर काफी परेशान था। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी