MP में कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता गिरफ्तार

कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ जवाहर चौक में एकत्रित होकर रैली निकालते हुए रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे। जब पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे।

Asianet News Hindi | Published : Jan 23, 2021 9:02 AM IST / Updated: Jan 23 2021, 02:36 PM IST

भोपाल. एक तरफ जहां तमाम किसान संगठन दिल्ली की आउटर रिंग रोड पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के लाए कृषि कानून के खिलाफ आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राजभवन का घेराव कर रही है। यह विरोध पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में आज भोपाल में किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पर जमकर लाठियां भी भांजी हैं। वहीं पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

वॉटर कैनन के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े
दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ जवाहर चौक में एकत्रित होकर रैली निकालते हुए रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे। जब पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे। जिसको रोकने के लिए  पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस तरह रैली को रोक लिया गया।

Latest Videos

'किसानों को मजदूर बनाना चाहती है मोदी सरकार'
प्रदर्शन के दौरान  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजदूर बनाना चहाती है। ये कानून अमल में आने के बाद मंडियों को उद्योगपति अपनी चपेट में ले लेंगे। साथ ही किसान उद्योगपतियों का बंधुआ मजदूर बन जाएगा। इस तरह से केंद्र सरकार अन्नदाताओं की रोजी रोटी और खेती इन अमीरों को हवाले करना चाहती है। बता दें कि मध्य प्रदेश ने इस विरोध की तैयारी शुक्रवार रात को ही कर ली थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़