जब भड़कीं सांसद साध्वी प्रज्ञा, कहा-जिसने मेरा ऐसा वीडियो बनाया, वो रावण होगा उसका अगला जन्म नर्क बनेगा

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (mp sadhvi pragya thakur ) अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार फिर उऩ्होंने ऐसा बयान दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2021 2:47 PM IST

भोपाल (मध्य प्रदेश). भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (mp sadhvi pragya thakur ) अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार फिर उऩ्होंने ऐसा बयान दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा है। साध्वी ने कहा कि जिसने मेरा कबड्डी खेलने वाला वीडियो बनाया है, वो रावण है। उसको मैं श्राप देती हूं कि उसका बुढ़ापा और अगला जन्म खराब होगा।

व्हीलचेयर पर देखने वाली साध्वी खेलने लगीं कबड्डी
दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर कुछ दिन पहले नवरात्रि में भोपाल के एक दुर्गा पंडाल में पहुंची थीं। जहां उन्होंने महिला खिलाडियों के साथ कबड्डी खेली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वहीं कांग्रेस ने इस पर चुटकी लेते हुए साध्वी पर तंज कसा। साथ ही कहा कि ऐसे तो हर समय साध्वी व्हीलचेयर पर दिखती हैं। जब जनता की मुसीबीत पड़ती है तो साध्वी अक्सर बीमार रहती हैं। लेकिन अब देखो वह डांस कर रही हैं और कबड्डी खेल रही हैं।

यह भी पढ़ें-साध्वी प्रज्ञा का शाहरुख खान और बेटे आर्यन पर बड़ा हमला, 'ये खाते यहां हैं और मदद पाकिस्तान की करते'

'कोई रावण होगा जो ऐसा कर सकता है'
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं तो एक दुर्गा पंडाल में दुर्गा मां की आरती में पहुंची थी। लेकिन जब महिला खिलाड़ियों को देखा तो उनका हौसला बढ़ाने पहुंच गई। लेकिन कुछ लोगों ने इसका गलत मतलब निकाल लिया। कोई रावण ही होगा, जिसने मेरा ऐसा वीडियो बनाया है। उसका बुढ़ापा तो खराब होगा ही, साथ अगला जन्म भी नरक बनेगा। जो मुझसे नाराज होगा वह कोई रावण ही होगा। मैं वैसे तो किसी दुश्मन नहीं हूं, लेकिन कुछ मुझे अपने आप दुश्मन मानते हैं। पता नहीं वह ऐसा क्यों करते हैं, जैसे मैंने उनकी कोई कीमती वस्तू छीन ली हो।

यह भी पढ़ें-BJP सांसद प्रज्ञा का अनोखा अंदाज, खेल रहीं कबड्डी तो कर रहीं डांस..कांग्रेस ने कहा-अब बीमार नहीं साध्वी

Share this article
click me!