MP उपचुनाव: 6 माह के बीमार बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही महिला, किसी ने नहीं सुनी मां की बेबसी

यह तस्वीर अशोकनगर जिले की है। जहां नईसराय में पदस्थ महिला कर्मचारी मनीषा भैंसारे अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है। मनीषा का कहना है कि बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब है। मैंने अधिकारियों से मेरी ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2020 8:20 AM IST / Updated: Nov 03 2020, 01:57 PM IST


भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब देखना हो गा कि मगंलवार को प्रदेश के  63.68 लाख वोटर्स किसका मंगल करते हैं। इन 28 सीटों पर 9361 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं इस मतदान को सपन्न करने के लिए 56 हजार मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसी दौरान एक मतदान केंद्र एक दिल को झोकझोर देने वाली तस्वरी सामन आई है, जहां एक महिला कर्मचारी अपने 6 महीने के बीमार बच्चे को लेकर ड्यूटी करने लिए पहुंची है।

बीमार बेटे को गोद में ले ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी
दरअसल, यह तस्वीर अशोकनगर जिले की है। जहां नईसराय में पदस्थ महिला कर्मचारी मनीषा भैंसारे अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है। मनीषा का कहना है कि बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब है। मैंने अधिकारियों से मेरी ड्यूटी कैंसिल करवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। घर में कोई नहीं जिसको बच्चा देकर ड्यूटी पर आ सकती। इसलिए बेटे को साथ लाना पड़ा।

Latest Videos

दिल खुश कर देने वाली तस्वीर
वहीं एमपी उपचुनाव की दूसरी तस्वीर दिल खुश कर देने वाली है। जहां पोहरी में चिटौरीकलां मतदान केंद्र पर वोटिंग की ड्यूटी के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों की आरती उतारकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने स्वागत किया। जब पुलिस वालों ने अपना इस तरह वेलकम देखा तो वह भावुक हो गए।

 

मतदान केंद्र में निकला 7 फीट का सांप
एमपी उपचुनाव में जहां एक तरफ खुशी का माहौल है तो वहीं एक मतदान केंद्र से एक दहशत वाली तस्वीर भी सामने आई है। जहां पोलिंग बूथ में करीब 7 फीट का सांप निकल गया। यहां काफी देर तक वोटर सांप की दहशत में टेंट में बाहर बैठे रहे कर्मचारी और मतदाता।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

'दिल्ली का हाल मुंबई के अंडरवर्ल्ड जैसा' दिल्ली CM आतिशी ने बढ़ती घटनाओं पर उठाए कई सवाल
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर क्यों भड़क गए पप्पू यादव #Shorts
करवाचौथ के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, घर में आएगी सुख-समृद्धि । Karwa Chauth 2024
दिल्ली में नुकसान पहुंचाना नहीं कुछ और ही था आतंकियों का मकसद! बड़ी वजह आ गई सामने
किन लोगों को टारगेट करता है लॉरेंस बिश्नोई, क्या होती डिमांड? जानिए गैंग का पूरा नेक्सस