लव जिहाद पर बोले शिवराज-प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी

Published : Dec 01, 2020, 09:37 AM IST
लव जिहाद पर बोले शिवराज-प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद की आड़ में धर्मांतरण और शोषण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने पर जोर दिया है। सोमवार को प्रदेश की जनता के नाम संदेश में शिवराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग बहला-फुसलाकर शादी कर लेते हैं। प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी।

भोपाल, मध्य प्रदेश. लव जिहाद के खिलाफ यूपी में कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश भी इसी दिशा में कदम रख चुका है। पिछले दिनों इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। अब इसे विधानसभा में पेश करके कानून का रूप दिया जाना है। इस बीच सोमवार को प्रदेश की जनता के नाम संदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर लव जिहाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश सरकार का रवैया सख्त है। शिवराज ने कहा कि कुछ लोग बहला-फुसलाकर शादी कर लेते हैं। बाद में धर्मांतरण कराया जाता है। प्रेम की आड़ में ऐसी करतूत नहीं चलेगी। 

यह भी बोले शिवराज...
मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश सरकार जल्द कानून ला रही है। महिला सशक्तिरण उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। शिवराज सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश सरकार केंद्र के साथ है। मोदी सरकार ने किसानों के हित में तीन कानून बनाए हैं। इसके अंतर्गत मंडिया खत्म नहीं होंगी। प्रदेश सरकार किसानों के हित में इन कानून के साथ खड़ी है। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार धान की खरीदी लगातार जारी रखेगी। ज्वार-बाजरा और धान की खरीदी अवरोध जारी रहेगी। शिवराज ने खेती को लाभ का धंधा बनाने का लक्ष्य दुहराया।

शिवराज सिंह ने कोरोना के मुद्दे पर सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, धार, विदिशा आदि जिलों में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें


यूपी के बाद MP में भी लव जिहादियों की खैर नहीं, 10 साल होगी सजा, धर्म गुरु भी जाएंगे 5 साल के लिए अंदर

बिजली ने रुलाया, तब जल उठी दिमाग की बत्ती, देखिए बाइक से कैसे किए गजब के जुगाड़

सक्सेस स्टोरी: कभी दो वक्त की रोटी को परेशान थीं ये किसान महिलाएं, आज अमेरिका तक पहुंच

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Today: भोपाल में 15 जनवरी को मौसम कैसा होगा? जानें आज के दिन-रात का हाल
Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत