इंदौर-उज्जैन के बाद राजधानी भोपाल में 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन, 6 दिन तक सबकुछ रहेगा बंद

Published : Apr 12, 2021, 07:34 PM ISTUpdated : Apr 12, 2021, 07:47 PM IST
इंदौर-उज्जैन के बाद राजधानी भोपाल में 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन, 6 दिन तक सबकुछ रहेगा बंद

सार

 सोमवार को हुई क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मंत्री और भोपाल से विधायक विश्वास सारंग ने प्रस्ताव रखा था कि शहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल को लॉक दिया जाए। जिस पर कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने सहमति जताई। वहीं  स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल को भी हटा दिया गया है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की कमर तोड़ने के लिए रोज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई फैसले ले रहे हैं। दो दिन पहले 12 शहरों में लॉकडाउन लगाने के बाद सोमवार शाम निर्णय लिया गया कि राजधानी भोपाल में भी 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अगले 6 दिन तक शहर में सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान कुछ रियायतें दी जाएंगी। 

क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी भोपाल बंद का हुआ फैसला
दरअसल, सोमवार को हुई क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मंत्री और भोपाल से विधायक विश्वास सारंग ने प्रस्ताव रखा था कि शहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल को लॉक दिया जाए। जिस पर कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने सहमति जताई। वहीं  स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के MD आकाश त्रिपाठी को स्वास्थ्य आयुक्त बनाया गया है। 

दो दिन पहले लगा था इन 12 शहरों में लॉकडाउन
बता दें कि CM शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार दोपहर को प्रदेश की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। जिसमें  इंदौर-उज्जैन सहित अन्य शहरों में लॉकडाउन बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई। इसके बाद सीएम ने इंदौर, राऊ, महू, उज्जैन, शाजापुर, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा ज़िलों में (19 अप्रेल सुबह 6 बजे तक निरंतर रहेगा लॉकडाउन रहेगा) बालाघाट, नरसिंघपुर, सिवनी और जबलपुर शहर में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक रहेगा लॉकडाउन।

दुकानों से सामान की होगी होम डिलीवरी 
भोपाल जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा गया है कि किराना दुकानों से होम डिलीवरी की जा सकेगी। सब्जी और दूध की दुकानें खुली रहेंगी। ठेले से भी सब्जी-फलों की बिक्री की जा सकेगी। बैंक और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।

6 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में  6 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,38,145 तक पहुंच गई है। संक्रमण दर पहली बार 16% पहुंच गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा